रातोंरात मालामाल हो गए थे गोविंदा, संभाला नहीं जा रहा था पैसा, भाई से कहा- चल 100 ट्रक…
गोविंदा (Govinda) बॉलीवुड के जाने माने कलाकार हैं। उन्होंने एक समय पर अपनी शानदार एक्टिंग के जरिए दर्शकों के दिल में ऐसी जगह बनाई कि आज भी उनकी करोड़ों में फैन फॉलोविंग है। अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग और डांसिंग स्किल्स के चलते उन्होंने बॉलीवुड पर एक समय राज किया था। इसी का नतीजा
गोविंदा (Govinda) बॉलीवुड के जाने माने कलाकार हैं। उन्होंने एक समय पर अपनी शानदार एक्टिंग के जरिए दर्शकों के दिल में ऐसी जगह बनाई कि आज भी उनकी करोड़ों में फैन फॉलोविंग है। अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग और डांसिंग स्किल्स के चलते उन्होंने बॉलीवुड पर एक समय राज किया था। इसी का नतीजा था कि गोविंदा के पास फिल्मों की लाइन लगी थी। एक समय ऐसा था, जब गोविंदा के पास इतना पैसा आ गया था कि वो उसे संभाल भी नहीं पा रहे थे।
गोविंदा अपने भाई के साथ एक बार विनय पाठक के शो ‘हर घर कुछ कहता है’ में बतौर गेस्ट पहुंचे थे। इस शो में उन्होंने कई बातें शेयर की थी। गोविंदा ने बताया था कि, करियर की शुरुआत में उनके पास इतने ज्यादा पैसे आ गए थे कि उन्हें समझ नहीं आ रहा था, वो उन्हें कहा खर्च करें। उस दौरान गोविंदा ने सोचा था कि वो इन पैसों से 100 रिक्शे खरीद लेंगे।
गोविंदा के भाई कीर्ति ने इसी चैट शो में बताया था कि, ‘एक दिन गोविंदा ने कमरा बंद किया और उन्हें सारे पैसे दिखाएं और बैंक की डिटेल्स भी दिखाई। उन पैसों को लेकर यह विचार किया जा रहा था कि इनका क्या किया जाए। तभी गोविंदा को आईडिया आया कि क्यों ना वो इन पैसों से 100 ऑटो रिक्शा खरीद लें।’ ना सिर्फ रिक्शा बल्कि गोविंदा ने तो ट्रक तक खरीदने का मन बना लिया था। कीर्ति ने कहा था, ‘गोविंदा का आईडिया सुनकर मैंने कहा कि यह हम से नहीं हो सकता, यह अपना काम नहीं है। इसके बाद कुछ दिन बीत गए। गोविंदा ने कुछ और ज्यादा पैसे कमाए। उसके बाद वापस से उन्होंने कहा कि पप्पू चल हम 100 ट्रक ले लेते हैं। मैंने फिर कहा कि यह अपना काम नहीं है।
बता दें, गोविंदा ने बचपन से गरीबी के कई दौर देखे थे। लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में आने के बाद उन्होंने 70 से भी ज्यादा फिल्में साइन कर ली थी। हर फिल्म से गोविंदा को अच्छी-खासी फीस मिली थी, ऐसे में वह काफी अमीर हो गए थे। शेड्यूल काफी ज्यादा टाइट हो जाने के बाद कारण गोविंदा को कई फ़िल्में कैंसिल तक करनी पड़ी थी।