आखिर क्यों आज तक फिल्मों में नजर नहीं आई गोविंदा और काजोल? सालों बाद एक्ट्रेस ने बताई वजह

बॉलीवुड में आपने लगभग हर एक्टर-एक्ट्रेस की जोड़ी देखी होगी। लेकिन क्या आपने कभी किसी फिल्म में गोविंदा और काजोल की जोड़ी को साथ देखा है? नहीं ना… ऐसा क्यों हुआ इसे लेकर काजोल ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया है। काजोल ने बॉलीवुड के लगभग हर बड़े एक्टर के साथ स्क्रीन [.

By Aayushi Sharma · 2/5/2023

बॉलीवुड में आपने लगभग हर एक्टर-एक्ट्रेस की जोड़ी देखी होगी। लेकिन क्या आपने कभी किसी फिल्म में गोविंदा और काजोल की जोड़ी को साथ देखा है? नहीं ना… ऐसा क्यों हुआ इसे लेकर काजोल ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया है।

काजोल ने बॉलीवुड के लगभग हर बड़े एक्टर के साथ स्क्रीन शेयर की है, लेकिन वह आज तक गोविंदा के साथ स्क्रीन शेयर नहीं कर पाई। ऐसा नहीं है कि काजोल और गोविंदा को एक साथ काम करने में कोई दिक्कत है या फिर किसी तरह की आपसी टशन है। दोनों ही एक-दूसरे के दोस्त हैं, लेकिन फिर भी उनकी जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर साथ आते-आते रह गई। इसके पीछे का खुलासा खुद काजोल ने किया था।

इस फिल्म में करने वाले थे साथ काम
हाल ही में जब काजोल से एक इंटरव्यू के दौरान सवाल किया गया कि उन्होंने आज तक गोविंदा के साथ स्क्रीन शेयर क्यों नहीं की, तो इसके जवाब में एक्ट्रेस ने कहा कि, ‘हम लोगों ने ‘जंगली’ नाम की एक फिल्म शुरू की थी, जिसे डायरेक्टर राहुल रवैल बनाने वाले थे। इस फिल्म के लिए एक फोटोशूट भी किया था लेकिन यह शुरू होने से पहले ही बंद हो गई।’

मौका मिला तो जरूर काम करेंगे
काजोल ने आगे बताया कि, ‘एक फोटोशूट के अलावा हमने फिल्म के लिए कोई शूटिंग नहीं की, लेकिन मैं कहना चाहती हूं कि गोविंदा एक बेहतरीन एक्टर हैं। मैं हमेशा बोलती हूं कि किसी को हंसाना सबसे मुश्किल भरा काम होता है, जबकि रुलाना सबसे आसान। वह सचमुच में कमाल के एक्टर हैं। इसलिए शायद फ्यूचर में कभी कहीं साथ काम करने का मौका मिल जाए…देखते हैं’।

बता दें काजोल ने शाहरुख़ खान, सलमान खान, अक्षय कुमार, अमिताभ बच्चन जैसे कई बड़े स्टार्स के साथ काम किया है। दूसरी तरफ गोविंदा की जोड़ी सबसे ज्यादा करिश्मा कपूर और रवीना टंडन के साथ जमी थी। इन दोनों एक्ट्रेसेज के साथ गोविंदा की फिल्में सुपरहिट रहीं। वैसे इन दिनों गोविंदा तो फिल्मों में कम ही नजर आते हैं लेकिन काजोल अभी भी फिल्मों में एक्टिव हैं। वह आखिरी बार फिल्म ‘त्रिभंगा’ और ‘तान्हाजी’ में नजर आईं थीं।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full