Salman Khan: गोल्डी बराड़ के निशाने पर हैं सलमान खान, खुलेआम दी जान से मारने की धमकी कहा- ‘मौका मिलते ही…’

Salman Khan: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) को पिछले काफी समय से जान से मारने की धमकी दी जा रही है. मगर सोमवार को देश के सबसे गैंगस्टर सतविंदर सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ ने खुलेआम मीडिया के सामने सलमान को खत्म करने की वॉर्निंग दे डाली है. खबरों की मानें तो एक लीडिंग पोर्टल [

By Sakshi Pandey · 27/6/2023

Salman Khan: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) को पिछले काफी समय से जान से मारने की धमकी दी जा रही है. मगर सोमवार को देश के सबसे गैंगस्टर सतविंदर सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ ने खुलेआम मीडिया के सामने सलमान को खत्म करने की वॉर्निंग दे डाली है.

खबरों की मानें तो एक लीडिंग पोर्टल के साथ हुए लाइव इंटरव्यू में गोल्डी बराड़ ने बताया कि सलमान खान उनके बिल्कुल निशाने पर हैं. मीडिया से बात करते हुए गोल्डी ने कहा कि, “हम सलमान खान को जरूर मारेंगे. क्योंकि उसने काले हिरण का शिकार करके बिश्नोई समाज की बेअदबी की है. हमारे भाई साहब लॉरेंस बिश्नोई ने उससे माफी मांगने को कहा था. लेकिन उसने माफी नहीं मांगी. सलमान खान हमारा टारगेट है, इसमें कोई संदेह नहीं है. हम कोशिश करते रहेंगे और जब हम सफल होंगे तो सबको अपने आप पता चल जाएगा.”

बता दें कि, गोल्डी बराड़ को देश का मोस्ट वॉन्टेड क्रिमिनल कहा जाता है. गोल्डी देश से बाहर रहकर भारत में कई अपराधिक गतिविधियों को अंजान दे चुका है. जिसके चलते भारतीय एजेंसिया गोल्डी की तलाश में हैं. वहीं उसपर डेढ़ करोड़ का इनाम भी रखा गया है. इसके अलावा अंतर्राष्ट्रीय एजेंसी इंटरपोल ने भी गोल्डी के खिलाफ रेड नोटिस जारी कर रखा है.

हालांकि ये पहली बार नहीं है. जब सलमान को जान से मारने की धमकी दी गई है. पिछले 2 दशकों ने बिश्नोई समाज से ताल्लुक रखने वाले लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ ने कई बार सलमान को मारने की बात कही है. जिसकी वजह काले हिरण के शिकार को माना जा रहा है.

देखें वीडियो – गोल्डी बराड़ के निशाने पर हैं सलमान खान, खुलेआम दी जान से मारने की धमकी कहा- ‘मौका मिलते ही…’

दरअसल बिश्नोई समाज काले हिरण को भगवान मानकर पूजता है. मगर 1998 के दौरान राजस्थान के जोधपुर में फिल्म हम साथ-साथ हैं की शूटिंग चल रही थी. इसी दौरान सलमान खान ने अपने को-स्टार्स के साथ मिलकर काले हिरण का शिकार किया था. जिसका मुकदमा आज भी जोधपुर की अदालत में चल रहा है. ऐसे में बिश्नोई समाज ने सलमान को इस गुनाह के लिए आज तक माफ नहीं किया है. यही नहीं बिश्नोई समाज में सलमान की फिल्मों और गानों पर भी बैन लगा दिया गया है. तब से लेकर आज कर लॉरेंस बिश्नोई की अगुवाई में सलमान को अक्सर जान से मारने की धमकी दी जाती रही है. वहीं 2001 में लॉरेंस बिश्नोई के कहने पर कुख्यात गैंगस्टर संपल नेहरा ने मुंबई में स्थित सलमान खान के घर पर हमला करने की भी कोशिश की थी. मगर सलमान से दूरी के चलते संपत सलमान को मारने में नाकामयाब हो गया. जिसके बाद से मुंबई पुलिस ने सलमान की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर रखे हैं. वहीं कई बार धमकी मिलने के कारण सलमान जोधपुर कोर्ट में पेशी के लिए भी हाजिर नहीं होते हैं.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full