गदर 2 First Review Out: सनी देओल, अमीषा पटेल की फिल्म देखने के बाद भारतीय सेना हुई की आंखें हुई नम

अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित, सनी देओल और अमीषा पटेल की गदर 2 ( Gadar 2 ) 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है। Gadar 2 : बेहद इंतजार के बाद, गदर 2 ( Gadar 2 )की रिलीज से दो दिन पहले, सनी देओल ( Sunny Deol ) और अमीषा पटेल ( Ameesha Patel ) ने [...]

By Shaikh Almina · 10/8/2023

अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित, सनी देओल और अमीषा पटेल की गदर 2 ( Gadar 2 ) 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है।

Gadar 2 : बेहद इंतजार के बाद, गदर 2 ( Gadar 2 )की रिलीज से दो दिन पहले, सनी देओल ( Sunny Deol ) और अमीषा पटेल ( Ameesha Patel ) ने भारतीय सेना के लिए फिल्म की एक ख़ास स्क्रीनिंग की होस्टिंग की। अभिनेता अपनी टीम के साथ इसके लिए दिल्ली में थे।

कथित तौर पर, भारतीय सेना को फिल्म बेहद पसंद आई और उन्होंने अभिनेताओं के प्रदर्शन की सराहना की। यह भी उनकी एकमत प्रतिक्रिया थी।

एक लीडिंग प्रोटल के करीबी सूत्र ने साझा किया, “भारतीय सेना के सर्वोच्च अधिकारियों ने कल रात अपने-अपने परिवारों के साथ गदर 2 देखी। स्क्रीनिंग के दौरान आंसुओं और तालियों की गूंज से फिल्म के निर्माता उनकी प्रतिक्रिया देखकर बहुत खुश हुए। सनी देओल, अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा के एक्टिंग को उन्होंने सराहा।”

आगे की बात करते हुए उस सूत्र ने कहा, “फिल्म की पहली स्क्रीनिंग को उनसे जबरदस्त रिस्पांस मिली, और गदर: एक प्रेम कथा से भी बेहतर रिएक्शन मिला। कल रात स्क्रीनिंग से निकलते समय उन्होंने ‘ हिंदुस्तान जिंदाबाद ‘ के नारे भी लगाए थे। भीड़ का रिएक्शन बेहद एनर्जी से भरा हुआ और पॉजिटिव था।”

गदर 2, 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित, यह फिल्म 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की स्टोरी पर आधारित है। ट्रेलर में एक्शन, ड्रामा और तारा सिंह की तेज़ चीख के ये अंदाज देखने मिला था। ट्रेलर में आपको फेमस हैंडपंप वाला सीन भी देखने को मिलता है।

फिल्म के बारे में बोलते हुए, सनी देओल ने पहले कहा था, “मैं गदर: एक प्रेम कथा के लिए प्रशंसकों के अटूट समर्थन के लिए उनका बहुत आभारी हूं, और मैं आश्वासन देता हूं कि गदर 2 दोगुना एक्शन, इमोशन और मनोरंजन आपको फील कराएगी।”

निर्देशक अनिल शर्मा ने कहा, “हम एक ऐसी कहानी को वापस लाने के लिए उत्साहित हैं जो देशभक्ति, इंटेंस एक्शन से भरी हुई है। साथ ही एक दिल छू लेने वाले पिता-पुत्र के रिश्ते और एक प्रेम कहानी ऐसा प्रतीक है जो सभी सीमाओं को पार करती है।”

गदर 2,11 अगस्त को अक्षय कुमार की ओह माय गॉड 2 के साथ टकराने के लिए तैयार है। इसके बारे में बोलते हुए, सनी ने ईटाइम्स के साथ बातचीत में पहले कहा था, “मुझे समझ नहीं आता कि लोग कंपेयर क्यों करते हैं। गदर की प्रिसेप्शन नहीं थी, लोगों को लगा कि यह मसाला फिल्म है, ‘ये पुरानी टाइप की पिक्चर है, पुराने टाइप के गाने हैं।’ दूसरी ओर, लोगों को लगा कि लगान क्लासिक फिल्म है। ऐसे लोग जो फिल्मों के बारे में बात करते हैं, उन्होंने गदर को पूरी नीचे लाने की पूरे तरीके से कोशिश की थी लेकिन लोगों ने इस गदर फिल्म को इतना पसंद किया, और ये फिल्म सुपरहिट हो गई। “

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full