Ameesha Patel: ओटीटी कंटेंट की कॉन्ट्रोवर्सी के बाद बदले अमीषा पटेल के भाव, बोलीं- वेब सीरीज का हिस्सा बनना चाहती हूं
सनी और अमीषा की फिल्म को फैंस की अच्छी खासी प्रतिक्रिया मिल रही है और यह बॉक्स ऑफिस पर भी जबर्दस्त प्रदर्शन कर रही है। अब अमीषा ने वेब कंटेंट पर अपने विचार प्रकट किए हैं। Ameesha Patel : निर्माता -निर्देशक अनिल शर्मा की फिल्म ‘गदर 2' 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई [
सनी और अमीषा की फिल्म को फैंस की अच्छी खासी प्रतिक्रिया मिल रही है और यह बॉक्स ऑफिस पर भी जबर्दस्त प्रदर्शन कर रही है। अब अमीषा ने वेब कंटेंट पर अपने विचार प्रकट किए हैं।
Ameesha Patel : निर्माता -निर्देशक अनिल शर्मा की फिल्म ‘गदर 2’ 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। जब से इस फिल्म का ट्रेलर और गाने रिलीज हुए हैं। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच खूब उत्सुकता देखने को मिल रही थी। सनी और अमीषा की फिल्म को दर्शकों की अच्छी खासी प्रतिक्रिया मिल रही है और यह बॉक्स ऑफिस पर भी जबर्दस्त प्रदर्शन कर रही है। अब अमीषा ने वेब कंटेंट पर अपने विचार प्रकट किए हैं।
‘ गदर 2 ’ स्टार अमीषा पटेल को हाल ही में होमोफोबिक टिप्पणियां करने और यह सुझाव देने के लिए कॉन्ट्रोवर्सी का सामना करना पड़ा था कि ओटीटी प्लेटफार्मों पर उपलब्ध सामग्री भारतीय संवेदनाओं के लिए ठीक नहीं है। हालांकि, अब अभिनेत्री ने कहा है कि वह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक वेब सीरीज में नजर आना चाहती हैं। तो चलिए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।
अमीषा ने अपने हालिया इंटरव्यू में कहा, ‘मुझे लगता है कि उस वर्ग को गलत समझा गया क्योंकि ओटीटी पर जो कुछ भी चल रहा है उसके खिलाफ मेरे पास कुछ भी नहीं है। मैं केवल लोगों से सुनती थी कि हमने कई शो और इस तरह की चीजों पर चाइल्ड लॉक लगा दिया है क्योंकि हम परिवार के साथ 90% ओटीटी शोज नहीं देख सकते हैं क्योंकि इसमें बहुत अधिक अपमानजनक भाषा या बहुत अधिक नग्नता या हिंसा होती है। यह डार्क सामग्री है और हम पारिवारिक सामग्री चाहते हैं।’
अमीषा ने आगे कहा, ‘मुझे मेरे विचारों के लिए गलत समझा गया है। मैं वेब शो करना पसंद करूंगी। फिल्मों के बाद अब मेरी वेब शोज में भी काम करने की इच्छा है। मैं लोगों से यही गुजारिश करूंगी कि मेरी बातों का गलत मतलब न निकाले।
मुझे वेब शोज से कोई दिक्कत नहीं है।’ निर्माता -निर्देशक अनिल शर्मा की फिल्म ‘गदर 2’ 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों की काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।