राजेश खन्ना नहीं बल्कि ये सुपरस्टार था फिल्म ‘आनंद’ के लिए डायरेक्टर की पहली पसंद

70 और 80 का दशक में भारतीय सिनेमा अपने सुनहरे दौर में चल रहा था। उस वक्त जो भी फिल्म की कहानी लिखी गईं वो सभी सुपरहिट साबित हुई थी। ऐसी ही एक फिल्म थी साल 1971 में डायरेक्टर ऋषिकेश मुखर्जी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘आनंद' (Anand), जो भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे प्रतिष्ठित

By Aayushi Sharma · 2/5/2023

70 और 80 का दशक में भारतीय सिनेमा अपने सुनहरे दौर में चल रहा था। उस वक्त जो भी फिल्म की कहानी लिखी गईं वो सभी सुपरहिट साबित हुई थी। ऐसी ही एक फिल्म थी साल 1971 में डायरेक्टर ऋषिकेश मुखर्जी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘आनंद’ (Anand), जो भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे प्रतिष्ठित फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में राजेश खन्ना मुख्य किरदार में नजर आए थे।

‘आनंद’ फिल्म में अभिनेता राजेश खन्ना ने एक ऐसे शख्स का किरदार निभाया था, जो आनंद की कहानी सुनाता है। आनंद वह शख्स था, जिसके पास जीने के लिए लंबा समय नहीं है क्योंकि वह आंतों के कैंसर लिम्फोसारकोमा से पीड़ित था। यह फिल्म अपनी दिल को छू लेने वाली कहानी और एक्टिंग के कारण हिट रही। खासतौर से काका यानी राजेश खन्ना के कारण। लेकिन बहुत कम लोग इस बात को जानते हैं कि फिल्म आनंद में लीड एक्टर के लिए पहली पसंद राजेश खन्ना नहीं बल्कि राज कपूर थे।

लेकिन चूंकि राज कपूर उस समय बीमारी से ठीक हुए थे, ऐसे में ऋषिकेश मुखर्जी उन्हें परेशान नहीं करना चाहते थे। पहले ऋषिकेश मुखर्जी ने इस फिल्म के लिए शशि कपूर से संपर्क किया लेकिन उन्होंने स्क्रिप्ट सुनने के बाद इस ऑफर को ठुकरा दिया। फिर डायरेक्टर ने राजेश खन्ना को ये फिल्म ऑफर की और काका ने इसे साइन कर ली। बता दें ऋषिकेश मुखर्जी पहले फिल्म में आनंद के किरदार के लिए किशोर कुमार और डॉ भास्कर की भूमिका के लिए महमूद को कास्ट करना चाहते थे। लेकिन बाद में उन्होंने राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन को इन किरदारों के लिए कास्ट किया।

बता दें फिल्म ‘आनंद’ आज भी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय है, जिसे फैंस जितनी बार भी देखें उनका मन नहीं भरता। ये फिल्म दोस्ती और जिंदगी की अहमियत समझाती है। शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जिसे ये फिल्म देखकर आंसू न निकले हो।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full