किसान की बेटी नंदिनी गुप्ता के सिर पर सजा मिस इंडिया 2023 का ताज, बचपन से बनना चाहती थीं मॉडल
फेमिना मिस इंडिया 2023 (Femina miss india 2023) का ऐलान हो चुका है। इस बार राजस्थान के कोटा की 19 वर्षीय नंदिनी गुप्ता (Nandini Gupta) ने मिस इंडिया 2023 पेजेंट अपने नाम किया। वहीं दिल्ली की श्रेया पूंजा फर्स्ट रनर-अप रहीं और मणिपुर की थुनाओजम स्ट्रेला लुवांग दूसरी रनर-अप चुना गय
फेमिना मिस इंडिया 2023 (Femina miss india 2023) का ऐलान हो चुका है। इस बार राजस्थान के कोटा की 19 वर्षीय नंदिनी गुप्ता (Nandini Gupta) ने मिस इंडिया 2023 पेजेंट अपने नाम किया। वहीं दिल्ली की श्रेया पूंजा फर्स्ट रनर-अप रहीं और मणिपुर की थुनाओजम स्ट्रेला लुवांग दूसरी रनर-अप चुना गया। नंदिनी गुप्ता देश की 59वीं मिस इंडिया चुनी गईं हैं। नंदिनी की जीत के बाद पूर्व मिस इंडिया सिनी शेट्टी ने उन्हें ताज पहनाया।
इस ब्यूटी पेजेंट के लिए देशभर की महिलाओं ने संघर्ष किया था, जिसमें से नंदिनी गुप्ता ने इसपर फतेह हासिल की है। ब्लैक गाउन में नंदिनी ने अपनी खूबसूरती, सादगी और कॉन्फिडेंस से हर किसी को अपना दीवाना बना लिया। इस मुकाम तक पहुँचने के लिए नंदिनी को काफी संघर्ष करना पड़ा है। नंदिनी गुप्ता कोटा के पुरानी सब्जी मंडी के निवासी सुमित गुप्ता की बेटी हैं। उनके पिता किसान और कॉन्ट्रेक्टर हैं। नंदनी की मां हाउस वाइफ हैं। उनकी छोटी बहन अनन्या अभी 9वीं क्लास में पढ़ रही हैं। स्कूली शिक्षा पूरी होने के बाद नंदिनी बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई के लिए मुंबई गईं। फ़िलहाल उनका सेकेंड ईयर चल रहा है।
नंदिनी के परिवार के सदस्यों ने बताया कि, नंदिनी को बचपन से ही मॉडल बनने का शौक था। महज 3-4 साल की उम्र से ही उन्होंने मॉडल बनने का सपना संजो रखा था। वह रतन टाटा को आदर्श मानती हैं और प्रियंका चोपड़ा से भी इंस्पायर हैं। नंदिनी गुप्ता 11 फरवरी को हुए मिस राजस्थान में चुनी गई थीं। उसके बाद फेमिना मिस इंडिया कॉम्पीटशन में हिस्सा लिया और जीत हासिल की।
बता दें मिस इंडिया 2023 का ग्रैंड फिनाले इंफाल, मणिपुर में हुआ था। इस प्रतियोगिता में अनन्या पांडे, कार्तिक आर्यन, नेहा धूपिया, भूमि पेडनेकर जैसे और भी कई बॉलीवुड स्टार्स शामिल हुए। इस मौके पर पूर्व विजेता भी शामिल हुए जिसमें सिनी शेट्टी, रूबल शेखावत, शिनाता चौहान, मनासा वाराणसी, मनिका श्योकंद, मान्या सिंह, सुमन राव और शिवानी जाधव ने भी अपनी परफॉर्मेंस दी।