World Cup 2023: एल्विश यादव ने किया बड़ा खुलासा, जानें किसने रची थी टीम इंडिया को हराने की साजिश? टिकट स्कैम भी हुआ उजागर!

World Cup 2023: ICC वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023) में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था. वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय टीम को 6 विकेटों से हरा दिया था. ऐसे में कई लोग हैरान थे कि लगातार 10 बार जीतने वाली टीम इंडिया आखिरी मैच कैसे हार [...]

By Sakshi Pandey · 24/11/2023

World Cup 2023: ICC वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023) में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था. वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय टीम को 6 विकेटों से हरा दिया था. ऐसे में कई लोग हैरान थे कि लगातार 10 बार जीतने वाली टीम इंडिया आखिरी मैच कैसे हार गई. मगर अब बिग बॉस के विनर और मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव ने इस सस्पेंस से पर्दा उठा दिया है.

एल्विश ने शेयर की वीडियो

एल्विश यादव ने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है. जिसमें हार के बाद एल्विश फांसी लगाते दिख रहे हैं. हालांकि ये महज एक प्रैंक था. मगर बाद में एल्विश ने एक के बाद एक राज का पर्दाफाश करके सभी को चौंका दिया है. इस वीडियो में एल्विश ने मैच हारने की वजह से लेकर टिकट स्कैम की भी पोल खोलकर रख दी है.

ऑस्ट्रेलिया ने रची साजिश

एल्विश यादव के अनुसार वर्ल्ड कप फाइनल में भारत को हराने के लिए ऑस्ट्रेलिया ने साजिश रची थी. एल्विश ने वीडियो में कहा कि, “भाई मैंने पता करवा लिया बैकएंड से. ऑस्ट्रेलिया हाई कमीशन में एक दोस्त है हमारा. उसने बताया कि, ये सब साजिश है ऑस्ट्रेलिया की जिसने हमें हराया है.”

5 हजार की टिकट 12 लाख में

वहीं वीडियो में एल्विश को किसी से फोन पर बात करते हुए भी देखा जा सकता है. जिसमें एक आदमी एल्विश से 5 हजार की टिकट 12 लाख में बेचने की बात कह रहा है. उस शख्स ने एल्विश से कहा कि, आप पहले पैसे दे दो. जिसके 10-15 मिनट बाद आपको वीआईपी सीट मिल जाएगी.

एल्विश का संदेश

वीडियो को खत्म करते हुए एल्विश ने दर्शकों के साथ प्यारा सा नोट भी साझा किया है. जिसमें एल्विश कहते हैं कि, “लेकिन हम हारे कहां हैं. मैच ही तो हारे हैं, जिंदगी थोड़े. फिर खेल लेंगे मैच तो. हम भारत से बहुत प्यार करते हैं. हमें हर भारतीय खिलाड़ी से प्यार है.”

ये भी पढ़ें – रामायण की सीता ने पति की गोंद में बैठकर दिए पोज, दीपिका को देखकर हैरान हुए फैंस, कहा – हे राम, माता आपको ऐसे देखा नहीं जाता

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full