VIDEO: क्रॉप टॉप पहन गंगा आरती करने पहुंचीं दिशा पटानी, देखते ही फूटा लोगों का गुस्सा, लगा दी क्लास
बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी (Disha Patani) अपनी हॉट और बोल्ड इमेज की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह अपनी एक्टिंग के अलावा खासतौर से शार्ट ड्रेसेस पहनने के लिए भी मशहूर हैं। दिशा की पाटनी की फैन फॉलोइंग इतनी तगड़ी है कि उनसे जुड़ा कोई पोस्ट सामने आते ही वायरल हो जाता है। [.
बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी (Disha Patani) अपनी हॉट और बोल्ड इमेज की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह अपनी एक्टिंग के अलावा खासतौर से शार्ट ड्रेसेस पहनने के लिए भी मशहूर हैं। दिशा की पाटनी की फैन फॉलोइंग इतनी तगड़ी है कि उनसे जुड़ा कोई पोस्ट सामने आते ही वायरल हो जाता है। इन दिनों दिशा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके कारण वह सुर्ख़ियों में छाई हुईं हैं।
क्रॉप टॉप पहनकर गंगा आरती की
हाल ही में दिशा को यूपी के वाराणसी में गंगा आरती करते हुए देखा गया। दिशा इन दिनों इस शहर में अपनी फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिशा को घाट पर गंगा आरती करते हुए देखा गया। लेकिन इस दौरान दिशा क्रॉप टॉप और शॉल पहनकर आरती करते हुए नजर आई। ऐसे में सोशल मीडिया यूज़र्स को दिशा का ये अंदाज पसंद नहीं आया और उन्होंने एक्ट्रेस को ट्रोल करना शुरू कर दिया।
Disha Patani Doing Ganga Arti in Varanasi 🙏❤@DishPatani #DishaPatani #Varanasi pic.twitter.com/i5N493Wh7B
— Disha Patani Fan Club ❤️ (@satyam20157) April 19, 2023
जानकारी के मुताबिक, वायरल हो रहे वीडियो में दिशा पटानी को दशाश्वमेध घाट पर आरती करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में आप देख सकते हैं दिशा एक ब्लैक कलर के क्रॉप टॉप और ब्लैक टाइट जैगिंग पहने नजर आ रही हैं। इस ड्रेस पर उन्होंने ऊपर से एक शॉल पहनी हुई है। लेकिन फिर भी उनका पेट साफतौर से देखा जा सकता है। धार्मिक जगह पर ऐसे कपड़े पहने की वजह से वो नेटिजन्स के निशाने पर आ गई हैं।
‘पू बनी पार्वती‘
दिशा की आलोचना करते हुए एक यूजर ने लिखा- ‘विदेशों में लोग भारतीय ट्रेडिशन को अपना रहे हैं और आप इंडियन आउटफिट पहनने का वक्त नहीं निकाल पाईं?’। दूसरे यूज़र ने तो दिशा की भक्ति पर ही सवाल उठा दिया। एक और यूज़र ने कमेंट कर लिखा, ‘पू बनी पार्वती।’
तमिल इंडस्ट्री में दिशा का डेब्यू
वहीं दिशा के वर्कफ़्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म ‘कंगुवा’ में एक्टर सूर्या के साथ नजर आने वाली हैं। यह दिशा की पहली तमिल होगी। इसके अलावा दिशा एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ करण जौहर की फिल्म ‘योद्धा’ में भी नजर आएंगी। इन दो फिल्मों के अलावा दिशा के पास अमिताभ बच्चन, प्रभास और दीपिका पादुकोण के साथ भी प्रोजेक्ट हैं।