Exclusive: मेघना गुलजार ने आलिया भट्ट की राजी से की सैम बहादुर की तुलना, कहा – ‘बिल्कुल अलग हैं दोनों फिल्में’

Sam Bahadur: बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल अपनी अपकमिंग फिल्म सैम बहादुर (Sam Bahadur) को लेकर काफी सूर्खियों में हैं. विक्की की ये फिल्म 1 दिसंबर शुक्रवार के दिन बड़े पर्दे पर रिलीज होगी. वहीं रिलीजिंग से पहले फिल्म की निर्देशक मेघना गुलजार ने सैम बहादुर की तुलना आलिया भट्ट की सुप

By Sakshi Pandey · 29/11/2023

Sam Bahadur: बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल अपनी अपकमिंग फिल्म सैम बहादुर (Sam Bahadur) को लेकर काफी सूर्खियों में हैं. विक्की की ये फिल्म 1 दिसंबर शुक्रवार के दिन बड़े पर्दे पर रिलीज होगी. वहीं रिलीजिंग से पहले फिल्म की निर्देशक मेघना गुलजार ने सैम बहादुर की तुलना आलिया भट्ट की सुपरहिट फिल्म राजी से कर दी है. राजी में विक्की कौशल ने आलिया भट्ट के पति का रोल अदा किया था. ऐसे में मेघना का कहना है कि सैम बहादुर राजी से पूरी तरह अलग है.

सैम बहादुर और राजी

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब मेघना से पूछा गया कि उनकी दोनों फिल्मों (सैम बहादुर और राजी) की कहानी सेना पर ही आधारित है. जिसके जवाब में मेघना ने कहा कि, “राजी में आलिया भट्ट ने भारतीय जासूस सेहमत का रोल निभाया था. जिसकी शादी पाकिस्तान के आर्मी ऑफिसर (विक्की कौशल) से हो जाती है. मगर सैम बहादुर की कहानी राजी से बिल्कुल अलग है. मेघना का कहना है कि, सहमत के प्रति मेरी काफी सहानुभूती थी. उसमें अच्छाई और बुराई दोनों की परछाई देखने को मिली थी. मगर सैम के साथ किसी को खलनायक बनाने की गुंजाइश नहीं है. ये वो कहानी नहीं है और ना ही वो आदमी है. उन्होंने अपने जीवन काल में सहमत जैसा कुछ नहीं किया है.”

सैम और सेहमत का किरदार

वहीं सैम मानेकशॉ के किरदार पर बात करते हुए मेघना कहती हैं कि, “उन्होंने दुश्मनों का अपमान किए बिना देश की रक्षा की है. 93 हजार कैदियों को पूरी मानवता और सम्मान के साथ व्यवहार करना आसान नहीं है. वो एक सिपाही जितने गौरव के हकदार हैं. ऐसे में सैम और सेहमत की जिंदगी और किरदारों में जमीन आसमान का अंतर है.”

सैम बहादुर

मेघना गुलजार के निर्देशन में बनने वाली फिल्म सैम बहादुर भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के जीवन पर आधारित है. इस फिल्म में विक्की सैम का रोल अदा कर रहे हैं. वहीं फिल्म में विक्की के अलावा फातिमा सना शेख इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आएंगी और फिल्म की कहानी 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित होगी.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full