‘तिरंगे का अपमान’ करने को लेकर दिलजीत दोसांझ पर भड़की जनता, निकाला गया सिंगर की बात का गलत मतलब
पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) इन दिनों विवादों में फंसते हुए नजर आ रहे हैं। हाल ही में दिलजीत ने अमेरिका के कैलीफोर्निया के कोचेला वैली म्यूजिक एंड आर्ट्स फेस्टिवल में परफॉर्म किया। इस इवेंट से दिलजीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसको लेकर अब बव
पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) इन दिनों विवादों में फंसते हुए नजर आ रहे हैं। हाल ही में दिलजीत ने अमेरिका के कैलीफोर्निया के कोचेला वैली म्यूजिक एंड आर्ट्स फेस्टिवल में परफॉर्म किया। इस इवेंट से दिलजीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसको लेकर अब बवाल मचा हुआ है। दावा किया जा रहा है कि दिलजीत ने इस लाइव शो के दौरान भारतीय झंडे का अपमान किया है।
Diljit Dosanjh accused a girl of inciting hatred by waving Indian flag during a music performance in America. He said "Don't spread hate, music belongs to everyone, not one country" @diljitdosanjh Do you have no respect for Indian tricolor?#diljit #tricolor #indianflag pic.twitter.com/2ODxwagP6K
— PunFact (@pun_fact) April 25, 2023
PunFact नाम के एक वेरिफाइड ट्विटर हैंडल दिलजीत का एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में दिलजीत कोचेला वैली म्यूजिक एंड आर्ट्स फेस्टिवल के स्टेज पर परफॉर्म करते हुए नजर आ रहे हैं। 18 सेकंड की इस वीडियो क्लिप में परफॉर्मेंस खत्म करते हुए दिलजीत एक लड़की जिसके हाथ में भारतीय झंड़ा है उसकी तरफ इशारा करते हुए कहते हैं, ”ए मेरी पंजाबी भाई भरवां लेईं मेरे देश दा झंडा लाइक खादी आ कुड़ी, एह मेरे देश लयी, नकारात्मकता टन बचाओ, म्यूजिक सारेयां दा सांझा।”
दिलजीत द्वारा पंजाबी में कही गई इस बात का हिंदी में मतलब है कि, ‘ये लड़की मेरे देश का झंडा लेकर चल रही है, मेरे सभी पंजाबी भाइयों और बहनों के लिए। ये मेरे देश के लिए है। नकारात्मकता से दूर रहें। म्यूजिक सबका है। दिलजीत को इसी वीडियो को कुछ यूजर्स द्वारा ट्रोल किया जा रहा है और उन पर देश के झंडे का अपमान करने का आरोप लगा रहे हैं।’
दिलजीत की इस बात का गलत मतलब निकालकर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर कर दिलजीत को टैग किया जा रहा है और उनसे ये पूछा जा रहा है कि, क्या आपके दिल में तिरंगे को लेकर कोई सम्मान नहीं है?
खुद को ट्रोल होता देख हाल ही में दिलजीत ने पलटवार किया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा, “मैंने कहा कि यह मेरे देश का झंडा है और मेरी यह परफॉर्मेस मेरे देश के लिए है। अगर आपको पंजाबी समझ नहीं आती तो गूगल कर लिया करो यार क्योंकि कोचेला एक बड़ा म्यूजिक फेस्टिवल है। जहां हर देश के लोग आते हैं इसलिए म्यूजिक सबका साझा है। सही बात को कैसे घुमाना है कोई आप लोगों से सीखे। इसे भी गूगल कर लें।”