Dilip Kumar: दिलीप कुमार जहां रहते थे वो बंगला ढ़ाया जा रहा है, बनेगा 11 मंजिल का लक्जरी अपार्टमेंट
जमींदोज होगा दिलीप कुमार ( Dilip Kumar ) का बंगला ! तोड़ा जाएगा वो घर जहां रहते थे ट्रेजेडी किंग! पचास सालों तक इसी बंगले में रहे दिलीप कुमार। अब बंगले की जगह बनेगा 11 मंजिल का लक्जरी अपार्टमेंट साथ ही बनाया जाएगा दिलीप कुमार म्यूजियम ! Dilip Kumar: इतिहास बन जाएगा वो बंगला जहां
जमींदोज होगा दिलीप कुमार ( Dilip Kumar ) का बंगला ! तोड़ा जाएगा वो घर जहां रहते थे ट्रेजेडी किंग! पचास सालों तक इसी बंगले में रहे दिलीप कुमार। अब बंगले की जगह बनेगा 11 मंजिल का लक्जरी अपार्टमेंट साथ ही बनाया जाएगा दिलीप कुमार म्यूजियम !
Dilip Kumar: इतिहास बन जाएगा वो बंगला जहां रहते थे हिंदी सिनेमा का अभिनय सम्राट- दिलीप कुमार ( Dilip Kumar ) ! साल 1953 में उन्होंने ने मुंबई के पाली हिल के इलाके में इस बंगलो को खरीदा था। करीब 50 साल वो इसी बंगले में रहे और फिर 7 जुलाई, 2021 को इसी आशियाने में अपनी आखरी सास लीं थी।
इसी बंगले से उनका जनाजा निकला था और इसी बंगले से उन्हें आंखरी विदाई दी गईं थी। दिलीप कुमार की आखरी निशानी को तोड़कर उनकी याद में एक म्यूजियम बनाया जाएगा और साथ ही तैयार होगा 11 फ्लोर का आलीशान अपार्टमेंट।
दिलीप कुमार का ये बंगला आधे एकड़ जमीन में फैला हुआ हैं। इसका 1.75 लाख से वर्ग फुट से ज्यादा कनेक्शन एरिया हैं जिस पर 11 फ्लोर बनाएं जायेंगे। बंगले की जगह 11 फ्लोर की इमारत एशर ग्रुप बना रही हैं और ये 2027 तक बनकर तैयार हो जाएगा।
इस प्रोजेक्ट से 900 करोड़ का मुनाफा होगा। इस बंगले को लेकर सालों से कानूनी विवाद था। पहले दिलीप कुमार के परिवार ने एक रीयल एस्टेट कंपनी पर नकली कागजात बनाकर जमीन हथियाने का आरोप लगाया था हालांकि लंबी कानूनी लड़ाई के बाद साल 2017 में सायरा बानो ने ये ऐलान किया था की वो केस जीत गई है और उन्हें आलीशान बंगले का मालिकाना हक मिल चुका हैं। सायरा बानो ने अब इस जमीन पर दिलीप कुमार के नाम का म्यूजियम और 11 मंजिला इमारत बनाने का फैसला किया हैं।
वैसे देखा जाएं तो इस बंगले की कीमत साढ़े तीन सो करोड़ रुपए बताई जा रही है लेकिन इसका सौदा कितने में हुआ है इस बात का खुलासा नहीं हुआ हैं। कहा जा रहा हैं दिलीप कुमार की संपत्ति की वारिस सायरा बानो ने इस ज़मीन और प्लॉट पर 11 मंजिला रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट और एक संग्रहालय बनाने की अनुमति दे दीं है। इन दोनों के लिए एंट्रेंस अलग अलग होगा। दिलीप कुमार ने इस बंगले को 1953 में कमरुद्दीन लतीफ नामक शाक्स से 1.04 लाख रुपए में खरीदा था। दिलीप कुमार के इस बंगले के बगल में ही सुनील दत्त का अजंता बंगला था, जिसे तोड़कर उन्होंने इंपीरियल हाइट्स बिल्डिंग बनवा ली थी।
दिलीप कुमार के बंगले के आस पास नीतू कपूर, सैफ अली खान और आमिर अली खान का भी घर हैं। दिलीप कुमार के इस बंगले की सजावट की बात करें तो ये किसी महल से कम नहीं है। यह बंगला 2000 वर्ग मीटर में बनवाया गया था साथ ही यहां गार्डन के लिए भी काफी स्पेस है।
दिलीप कुमार का बंगला बाहर से ही नहीं बल्कि अंदर से भी उतना ही सुंदर है। इस घर में सफेद संग-ए-मरमार का फर्श हैं साथ ही बंगले के अंदर भी आपको सफेद संग-ए-मरमर की खूबसूरत कार्यगिरी देखने को मिलती हैं।
वहीं लकड़ी के नयाब फर्नीचर इस बंगले की खूबसूरती में चार चांद लगाती है। पूरे घर में पर्दे या तो सफेद कलर या लाइट कलर में रखें गए हैं ताकि पूरा घर एक जैसा दिखे। सायरा बानो ने पूरे घर को इस्लामिक तरीके से सजाया है जिसकी झलक आप उनके घर में देख सकते हैं।
दिलीप कुमार को इस बंगला से बहुत लगाव था, उहोंने अपने जवानी से लेकर बुड्डापे तक का सफर इसी बंगले में पूरा किया और यहीं से जीवन के अंतिम यात्रा पर निकलें थे।
वहीं अब सायरा बानो उनके याद में म्यूजियम बनवाने जा रहीं है जहां दिलीप कुमार की तमाम चीजें रखी जाएंगी।