Deepika Padukone: ये है दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की हैप्पी मैरिड लाइफ का राज, फ्रेंडशिप डे पर दीपिका ने दिए रिलेशनशिप टिप्स
Deepika Padukone: इस साल 6 अगस्त को पूरी दुनिया में फ्रेंडशिप डे सेलिब्रेट किया गया है. वहीं कई बॉलीवुड सेलेब्स ने भी अपने सोशल मीडिया पर अपने दोस्तों को मित्रता दिवस की मुबारकबाद दी है. मगर इन सबके बीच में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की एक पोस्ट जमकर वायरल हो रही
Deepika Padukone: इस साल 6 अगस्त को पूरी दुनिया में फ्रेंडशिप डे सेलिब्रेट किया गया है. वहीं कई बॉलीवुड सेलेब्स ने भी अपने सोशल मीडिया पर अपने दोस्तों को मित्रता दिवस की मुबारकबाद दी है. मगर इन सबके बीच में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की एक पोस्ट जमकर वायरल हो रही है. जिसमें दीपिका ने अपने बेस्ट फ्रेंड को फ्रेंडशिप डे विश करते हुए एक खूबसूरत सा नोट शेयर किया है.
दरअसल दीपिका का बेस्ट फ्रेंड कोई और नहीं बल्कि अभिनेता रणवीर सिंह ही हैं. जी हां, दीपिका अपने पति को अपना सबसे अच्छा दोस्त भी मानती हैं. वहीं दीपिका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखे नोट की शुरुआत भी एक खास लाइन से की है. जिसमें लिखा है कि, “अपने बेस्ट फ्रेंड से शादी करो.” इस पोस्ट में दीपिका ने रणवीर सिंह को भी टैग किया है.
दीपिका ने दोस्त से शादी करने के कई फायदे गिनाए हैं. दीपिका ने लिखा कि, “अपने सबसे अच्छे दोस्त से शादी करो. मैं यह बात हल्के में नहीं कह रही हूं. वास्तव में, आप जिस व्यक्ति से प्यार करते हैं उसमें सबसे मजबूत, सबसे खुशहाल दोस्ती पाते हैं. कोई ऐसा व्यक्ति जो आपके बारे में बहुत अधिक बोलता हो. कोई ऐसा व्यक्ति जिसके साथ आप हंस सकते हैं. उस तरह की हंसी जिससे आपके पेट में दर्द होने लगता है.”
दीपिका ने आगे लिखा कि, “सुनिश्चित करें कि वे ऐसे व्यक्ति हैं जो आपको भी रोने देते हैं. किसी ऐसे व्यक्ति को ढूंढें जिसे आप उस समय अपने साथ रखना चाहते हैं. सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि उस व्यक्ति से शादी करें जो जुनून, प्यार और पागलपन को एक साथ लाकर आपके अंदर प्रवाहित करे. एक ऐसा प्यार जो कभी कम नहीं होगा – भले ही पानी गहरा और अंधेरा हो.”
बता दें कि, दीपिका और रणवीर की लव स्टोरी की शुरुआत फिल्म राम लीला के सेट से हुई थी. वहीं 6 साल की डेटिंग के बाद दोनों ने 2018 में शादी कर ली थी. बॉलीवुड के पावर कपल्स होने के साथ-साथ रणवीर और दीपिका की जोड़ी फिल्मी पर्दे पर भी सुपरहिट रही है. दोनों ने बाजीराव मस्तानी, पद्मावत और 83 जैसी कई फिल्में साथ में की हैं.
ये भी पढ़ें – शाहरुख और काजोल से लेकर सारा और जाहन्वी तक, दोस्तों पर जान छिड़कते हैं बी-टाउन के ये मशहूर सेलेब्स