ChandraMukhi 2: से कंगना रनौत का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज, एक्ट्रेस का शाही अवतार देख फैंस हुए इंप्रेस, बोले- ‘रोल के साथ न्याय हुआ’
कंगना रनौत के फैंस के लिए एक गुड न्यूज सामने आई है। फिल्म चंद्रमुखी 2 ( ChandraMukhi 2 ) से कंगना का फर्स्ट लुक रिवील कर दिया है। इस पोस्टर में कंगना किसी महारानी से कम नहीं लग रहीं है जिसे देख फैंस काफी ज्यादा इंप्रेस हुए है। ChandraMukhi 2 Kangana Ranaut First Look : [...]
कंगना रनौत के फैंस के लिए एक गुड न्यूज सामने आई है। फिल्म चंद्रमुखी 2 ( ChandraMukhi 2 ) से कंगना का फर्स्ट लुक रिवील कर दिया है। इस पोस्टर में कंगना किसी महारानी से कम नहीं लग रहीं है जिसे देख फैंस काफी ज्यादा इंप्रेस हुए है।
ChandraMukhi 2 Kangana Ranaut First Look :
बॉलीवुड की पंगा गर्ल कंगना रनौत किसी न किसी वजह से हमेशा चर्चा में रहती हैं। कंगना के बयानबाजी से हर कोई वाकिफ है, लेकिन इस बात में भी कोई शक नहीं है कि कंगना रनौत दमदार एक्ट्रेस हैं। उन्होंने कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग से फैंस को इंप्रेस किया है। वहीं, अब कंगना के फैंस को एक सरप्राइज मिल गया है।
कंगना रनौत जल्द ही बड़े परदे पर चंद्रमुखी 2 ( ChandraMukhi 2 ) में नजर आएंगी। इस फिल्म से साउथ एक्टर राघव लॉरेंस का फर्स्ट लुक काफी समय पहले नजर आ चुका है, जिनके साथ कंगना पहली बार स्क्रीन शेयर करेंगी। वहीं, अब इस फिल्म से कंगना रनौत का भी फर्स्ट लुक रिवील हो गया है। कंगना फिल्म में शाही अंदाज में नजर आएंगी। इसका अंदाजा फिल्म के पोस्टर ने ही दिया है।
कंगना ने शेयर किया फर्स्ट लुक :
https://www.instagram.com/p/CvjSSo0Ra1f/?igshid=MzRlODBiNWFlZA==
कंगना रनौत ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म से जुड़ा अपना फर्स्ट लुक शेयर किया है। इस पोस्टर में कंगना का महारानी अवतार काफी अक्ट्रैक्टिव हैं। एक्ट्रेस ने भारी भरकम ग्रीन कलर का आउटफिट पहना हुआ है। उसके साथ हैवी ज्वैलरी भी पहनी है, जिसमें कंगना रनौत काफी सुंदर लग रही हैं। इस पोस्टर के साथ कंगना रनौत ने लिखा, ‘सुंदरता और मुद्रा जो हमारा ध्यान खींच लेती है। पेश है चंद्रमुखी 2 से चंद्रमुखी के रूप में कंगना रनौत का ईर्ष्यापूर्ण, प्रभावशाली और भव्य पहला लुक।’ इसके साथ ही कंगना रनौत ने बताया कि ये फिल्म गणेश चतुर्थी के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
फैंस को पसंद आया कंगना का लुक
चंद्रमुखी 2 से कंगना रनौत का ये लुक फैंस का काफी पसंद आया है। कई लोगों ने कमेंट सेक्शन में लिखा है कि कंगना इस रोल के साथ न्याय करने वाली हैं। वहीं कई यूजर्स ने कंगना के इस लुक को जमकर सेहराया है और वहीं कई लोग इस फिल्म के रिलीज़ होने का इंतजार कर रहे हैं।
रिलीज हो चुका है पहला पार्ट
बता दें कि फिल्म चंद्रमुखी 2 से पहले कंगना रनौत की एक झलक मेकर्स ने दिखाई थी, जिसमें कंगना की सिर्फ आंखें दिखाई गई थीं। कंगना और राघव लॉरेंस की ये फिल्म पांच भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। साल 2005 में इस फिल्म का पहला पार्ट रिलीज हुआ था। इस फिल्म में रजनीकांत और ज्योतिका मुख्य भूमिका में नजर आए थे। पी. वासु ने फिल्म का निर्देशन किया है।