धर्मेंद्र, अजय से लेकर अक्षय तक, ये सुपरस्टार्स आज तक नहीं जीत पाए फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

पिछले 60 वर्षों से फिल्मफेयर अवार्ड्स भारतीय सिनेमा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहे हैं। फिल्मफेयर अवार्ड्स की शुरुआत साल 1954 में हुई थी। इसके बाद से ही इस अवार्ड शो ने भारत में सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं को पहचानने और उन्हें सम्मानित करने में एक लंबा सफर तय किया है। हर साल आयोजित होने व

By Aayushi Sharma · 4/5/2023

पिछले 60 वर्षों से फिल्मफेयर अवार्ड्स भारतीय सिनेमा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहे हैं। फिल्मफेयर अवार्ड्स की शुरुआत साल 1954 में हुई थी। इसके बाद से ही इस अवार्ड शो ने भारत में सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं को पहचानने और उन्हें सम्मानित करने में एक लंबा सफर तय किया है। हर साल आयोजित होने वाले फिल्मफेयर अवार्ड शो में आज तक बेस्ट एक्टर के लिए सबसे ज्यादा अवार्ड शाहरुख खान और दिलीप कुमार ने जीते हैं। दोनों ही एक्टर्स ने 8-8 अवार्ड्स अपने नाम किए हैं। बॉलीवुड में कई ऐसे भी स्टार्स हैं, जिन्होंने अपनी शानदार एक्टिंग के दम पर बड़ा नाम कमाया है, लेकिन उन्हें आज फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर या एक्ट्रेस अवार्ड नहीं मिला है। ऐसा नहीं है कि ये कभी नॉमिनेट ही नहीं हुए। नॉमिनेशन के बाद भी इनके हाथ खाली रहे। आइए जानते हैं इस लिस्ट में कौन-कौनसे सितारों का नाम शामिल है।

अक्षय कुमार
बॉलीवुड के सुपरस्टार और खिलाड़ी नंबर वन कहे जाने वाले एक्टर अक्षय कुमार आज तक इस टाइटल से दूर हैं। बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक हिट फ़िल्में देने के बाद भी अक्षय बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर नहीं जीत पाए।

धर्मेंद्र
बॉलीवुड को ‘शोले’ जैसी एक से बढ़कर एक यादगार फिल्में देने वाले माचोमैन यानी एक्टर धर्मेंद्र को कभी भी बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर अवार्ड नहीं मिल पाया। धर्मेंद्र को 1997 में जाकर फिल्मफेयर का लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया गया था।

अजय देवगन
बॉलीवुड के सिंघम यानी एक्टर अजय देवगन भी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अजय ने हर फिल्म में अपनी काबिलियत साबित की है। उन्होंने अपने प्रदर्शन के लिए कई पुरस्कार जीते हैं। लेकिन अजय कभी भी फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर अवार्ड नहीं जीत सके।

गोविंदा
गोविंदा को तो जनता ने ही बेस्ट कॉमेडियन का दर्जा दे रखा है। अब दशकों में गोविंदा की कोई फिल्म आ जाए तो ठीक वर्ना वो लगभग इस इंडस्ट्री से दूर हैं। हालांकि, 90 के दशक में उन्होंने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक कॉमेडी फिल्में दी हैं। हर दूसरी फिल्म गोविंदा की होती थी। बावजूद इसके गोविंदा अपने करियर में कभी भी फिल्मफेयर का बेस्ट एक्टर अवार्ड कभी नहीं जीत सके।

तब्बू
बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू आज भी फिल्मों में सक्रिय हैं। तब्बू अपनी पीढ़ी की सबसे प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मों में बतौर लीड एक्ट्रेस काम किया है। लेकिन तब्बू आज तक फिल्मफेयर बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड पाने में नाकामयाब रहीं हैं।

उर्मिला मातोंडकर
उर्मिला मातोंडकर की गिनती बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत एक्ट्रेसेस में होती है। 1990 के दशक में उर्मिला मातोंडकर को रंगीला और सत्या जैसी फिल्मों में उनकी शानदार एक्टिंग के लिए जाना जाता था। उर्मिला को ‘रंगीला गर्ल’ के नाम से भी जाना जाता है। हालाँकि, उन्हें कभी भी सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार नहीं मिला।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full