Bipasa Basu: बेटी का दर्द बयां कर रो पड़ी बिपासा बासु, दिल में थे 2 छेद, तीन महीने की उम्र में हुई सर्जरी

Bipasa Basu: बॉलीवुड अभिनेत्री बिपासा बासु (Bipasa Basu) ने हाल ही में एक बेटी को जन्म दिया था. हालांकि बेटी के जन्म की खुशियां अभी फीकी भी नहीं पड़ी थी कि बिपासा ने बच्ची से जुड़ा एक बड़ा खुलासा करके सभी को हैरान कर दिया है. बिपासा के अनुसार उनकी बेटी के दिल में छेद [...]

By Sakshi Pandey · 6/8/2023

Bipasa Basu: बॉलीवुड अभिनेत्री बिपासा बासु (Bipasa Basu) ने हाल ही में एक बेटी को जन्म दिया था. हालांकि बेटी के जन्म की खुशियां अभी फीकी भी नहीं पड़ी थी कि बिपासा ने बच्ची से जुड़ा एक बड़ा खुलासा करके सभी को हैरान कर दिया है. बिपासा के अनुसार उनकी बेटी के दिल में छेद है. फैंस के साथ ये दर्द बांटते हुए बिपासा रो पड़ी हैं.

दरअसल हाल ही में बिपासा बासु अभिनेत्री नेहा धूपिया के साथ इंस्टाग्राम पर लाइव आई थीं. ऐसे में नेहा से बात करते हुए बिपासा अचानक से इमोशनल हो गईं. इस दौरान उन्होंने बताया कि, उनकी बेटी के दिल में दो छेद है. जिसके चलते महज 3 महीने की उम्र में उसे सर्जरी जैसे दर्दनाक पड़ाव से गुजरना पड़ा है.

बिपासा ने कहा कि, माता-पिता के रूप में हमारी जर्नी काफी मुश्किल रही है. मैं नहीं चाहती कि ऐसा किसी दूसरी मां के साथ हो. मुझे बच्ची के जन्म के तीन दिन बाद पता चला कि उसके दिल में दो छेद है. मैंने पहले सोचा कि मैं इसके बारे में किसी को नहीं बताऊंगी. लेकिन मेरी तरह बहुत सी मां हैं जिन्हें इस परेशानी से गुजरना पड़ता है और मेरी इस जर्नी में कई माओं ने मेरा साथ दिया है.

बिपासा ने आगे कहा कि, हममे से कई लोग VSD का मतलब भी नहीं जानते हैं. वेंट्रीकुलर सेप्टल डिफेक्ट…हम काफी मुश्किल दौर से गुजरे हैं. हमने अपने परिवार में भी ये बात किसी से नहीं बताई. सब बहुत खुश थे. लेकिन मैं और करण काफी परेशान रहते थे. पहले पांच महीने हमारे लिए बिल्कुल आसान नहीं थे. डॉक्टर ने हमें बताया कि उसके दिल में काफी बड़ा छेद है इसलिए जल्दी से जल्दी हमें अपनी बच्ची की सर्जरी करवानी पड़ेगी.

सर्जरी के बारे में में बात करते हुए बिपासा ने कहा कि, मेरी बेटी देवी सिर्फ तीन महीने की थी. हम बहुत दुखी थे और दिल पर एक बोझ सा महसूस हो रहा था. कोई भी माता-पिता कैसे अपनी नन्ही सी जान को ओपन हार्ट सर्जरी के लिए दे सकते हैं. शुरुआत में हमें लगा कि ये छेद अपने आप भर जाएगा. लेकिन पहले दो महीने में ऐसा कुछ नहीं हुआ. वहीं तीसरे महीने जब हम स्कैनिंग के लिए गए तो सर्जरी हमारे पास एकमात्र ऑप्शन बचा था. मैं डॉक्टर पर रिसर्च की और मैं इसके लिए तैयार भी हो गई. मगर करण तैयार नहीं थे. मुझे विश्वास था कि मेरी बच्ची सही हो जाएगी और उसे सही होना ही पड़ेगा. लेकिन ये काफी मुश्किल फैसला था. जब देवी ऑपरेशन थिएटर में थी. तो मेरी धड़कन रुक गई थी. लगभग छह घंटों तक ऑपरेशन चला. हालांकि सर्जरी सफल रही और हमारी बेटी अब बिल्कुल ठीक है.

बता दें कि, बिपासा बासु ने 30 अप्रैल 2016 में करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी. वहीं नवंबर 2022 में बिपासा ने एक बेटी को जन्म दिया था. जिसका नाम देवी बासु सिंह ग्रोवर है.  

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full