Box Office: जून में रिलीज होंगी बॉलीवुड की 4 बड़ी फिल्में, शाहरुख से लेकर प्रभास, अजय देवगन और कार्तिक आर्यन करेंगे धमाकेदार एंट्री

Box Office: बॉलीवुड के फैंस अक्सर बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर सुपरस्टार्स को देखने के लिए बेताब रहते हैं. हालांकि फैंस का ये इंतजार जल्दी ही खत्म होने वाला है. इसी कड़ी में जून का महीना दर्शकों के लिए काफी खास होने जा रहा है. जी हां, जून में बड़े पर्दे पर कई ब्लॉक बस्टर [...]

By Sakshi Pandey · 25/4/2023

Box Office: बॉलीवुड के फैंस अक्सर बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर सुपरस्टार्स को देखने के लिए बेताब रहते हैं. हालांकि फैंस का ये इंतजार जल्दी ही खत्म होने वाला है. इसी कड़ी में जून का महीना दर्शकों के लिए काफी खास होने जा रहा है. जी हां, जून में बड़े पर्दे पर कई ब्लॉक बस्टर मूवीज दस्तक देने वाली हैं. बिग बैनर्स के तले बनी इन फिल्मों में ना सिर्फ दर्शकों को बैक टू बैक सुपरस्टार्स की एंट्री देखने को मिलेगी बल्कि ये सभी अपकमिंग फिल्में बड़े बजट्स की भी होंगी.

फिल्म जवान

बता दें कि, जून में बॉलीवुड की चार बड़ी फिल्मों को रिलीज किया जाएगा. इस फेहरिस्त में सबसे पहला नाम किंग खान स्टारर फिल्म ‘जवान’ का शामिल है. हाल ही में फिल्म ‘पठान’ से बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाले शाहरुख खान साउथ सुपरस्टार नयनतारा और दीपिका पादुकोण के साथ ‘जवान’ में नजर आएंगे. वहीं एटली के निर्देशन में बनी फिल्म ‘जवान’ जून की शुरुआत यानी 2 जून को रिलीज होगी.

फिल्म आदिपुरुष

फिल्म ‘जवान’ के बाद फेमस निर्देशन ओम राउत की मच अवेटेड मूवी ‘आदिपुरुष’ 16 जून को रिलीज की जाएगी. इस फिल्म में बाहुबली फेम प्रभास और मशहूर बॉलीवुड अदाकारा कृति सेनन लीड रोल में नजर आएंगे. वहीं फिल्म की कहानी पौराणिक ग्रंथ रामायण पर आधारित होगी. गौरतलब है कि, ओम राउत की पिछली फिल्म ‘तान्हाजी’ पर्दे पर सुपरहिट साबित हुई थी. वहीं इस फिल्म के लिए अजय देवगन को राष्ट्रीय पुरुस्कार से भी सम्मानित किया गया था.

फिल्म मैदान

हाल ही में ‘दृश्यम 2’ जैसी ब्लॉक बस्टर फिल्म देने वाले अजय देवगन भी जून के तीसरे हफ्ते में फिल्म ‘मैदान’ के साथ पर्दे पर एंट्री करेंगे. अजय देवगन की ये फिल्म 23 जून को रिलीज होगी. वहीं स्पोर्ट्स पर आधारित इस फिल्म में अजय देवगन फुटबॉल खेलते नजर आएंगे. फिल्म ‘मैदान’ के बजट पर बात करें तो ये फिल्म कुल 100 करोड़ रुपए में बनकर तैयार होगी.

फिल्म सत्या की प्रेम कथा

शाहरुख खान, प्रभास और अजय देवगन के बाद बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन भी फिल्म ‘सत्या की प्रेम कथा’ के साथ बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देंगे. ‘भूल भुलैया 2’ जैसी सुपरहिट फिल्म देने के बाद कार्तिक अपनी अपकमिंग फिल्म में भी कियारा अडवाड़ी के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे. इस फिल्म को कुल 60 करोड़ का बजट अलॉट किया गया है. वहीं फिल्म 29 जून को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full