शूट के बीच साड़ी में लग गई थी आग, वरना आज ‘बाजीराव मस्तानी’ में नजर आती सलमान की ये एक्ट्रेस
रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा स्टारर फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी' (Bajirao Mastani) साल 2015 में रिलीज़ हुई थी। ये फिल्म बिग स्क्रीन पर सुपरहिट साबित हुई थी। निर्देशक संजय लीला भंसाली ‘बाजीराव मस्तानी' कई सालों से बनाने की कोशिश कर रहे थे। फिल्म कई कलाकारों
रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा स्टारर फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ (Bajirao Mastani) साल 2015 में रिलीज़ हुई थी। ये फिल्म बिग स्क्रीन पर सुपरहिट साबित हुई थी। निर्देशक संजय लीला भंसाली ‘बाजीराव मस्तानी’ कई सालों से बनाने की कोशिश कर रहे थे। फिल्म कई कलाकारों के विकल्पों से गुजरी लेकिन कुछ भी काम नहीं आया। इस फिल्म के लिए ‘तेरे नाम’ एक्ट्रेस भूमिका चावला (Bhumika Chawla) का भी नाम सुझाया गया था।
हाल ही में भूमिका चावला ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया है कि वो संजय लीला भंसाली की हिट फिल्म बाजीराव मस्तानी में भी काम करने वाली थीं। इस फिल्म के लिए खुद सलमान खान ने संजय लीला भंसाली को भूमिका का नाम सुझाया था। भूमिका ने ‘काशीबाई’ के किरदार के लिए स्क्रीन टेस्ट भी दिया था, लेकिन इससे कुछ नहीं हुआ।
हाल ही में सिद्धार्थ कन्नन के चैट शो में भूमिका ने इस बारे में बात करते हुए बताया कि, ‘ये बहुत साल पहले की बात है, तेरे नाम के तुरंत बाद मेरा स्क्रीन टेस्ट हुआ था। मैंने सर के साथ उन्हीं के अंदाज में फोटोशूट कराया था। मेरी साड़ी पर घी और तेल गिरने से मेरी साड़ी में आग लग गई। मैंने दीयों को उन्हीं के स्टाइल में पकड़ा हुआ था और फिर वो गिर गया। उस वक्त मैंने सिल्क की साड़ी पहन रखी थी। मुझे याद है कि क्या हुआ था।’
इतना ही नहीं, भूमिका चावला को फिल्म मुन्ना भाई MBBS और जब वी मेट के लिए भी चुना गया था। इस बारे में उन्होंने बताते हुए कहा था कि, ‘मुझे तब बुरा लगा था जब ‘जब वी मेट’ के लिए मुझे साइन किया गया और फिर ये नहीं हुआ। मैं इस फिल्म के लिए पहली पसंद थी। मुझे बॉबी देओल के ऑपोज़िट कास्ट किया गया था। जब इस फिल्म का नाम ‘ट्रेन’ रखा गया था। हमारे बाद इस फिल्म के लिए शाहिद और आयशा टाकिया और फिर शाहिद और करीना कपूर को कास्ट किया गया। इस तरह चीजें हुईं लेकिन यह ठीक है।’
बता दें भूमिका सलमान खान स्टारर फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में नजर आई हैं। इससे पहले भूमिका चावला ने ‘राधे’ और ‘रन’ जैसी फिल्मों में अपनी बेहतरीन अदाकारी और सिम्पलिसिटी से सबका मन मोह लिया था। बॉलीवुड के अलावा उन्होंने तमिल और तेलुगु भाषा में भी दर्जनों फ़िल्में की। फिल्म ‘तेरे नाम’ साल 2003 में रिलीज हुई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इस फिल्म के जरिए भूमिका को खास पहचान मिली है।