पिता शाहरुख़ के नक्शेकदम पर नहीं चले आर्यन खान, शुरू किया ये नया बिज़नेस
बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) इन दिनों एक बार फिर सुर्ख़ियों में छाए हुए हैं। आर्यन खान ने अपने पिता के नक्शेकदम पर ना चलते हुए कुछ अलग करने की ठानी और वो उसमें सफल भी हुए। इन दिनों आर्यन खान स्ट्रीट वियर कलेक्शन के प्रॉजेक्ट के [..
बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) इन दिनों एक बार फिर सुर्ख़ियों में छाए हुए हैं। आर्यन खान ने अपने पिता के नक्शेकदम पर ना चलते हुए कुछ अलग करने की ठानी और वो उसमें सफल भी हुए। इन दिनों आर्यन खान स्ट्रीट वियर कलेक्शन के प्रॉजेक्ट के चलते सुर्खियों में हैं।
कुछ महीने पहले ही आर्यन खान ने एक स्क्रिप्ट के साथ फोटो शेयर की थी। इसके साथ ही उन्होंने ये क्लियर किया था कि वह अभिनेता के तौर पर नहीं बल्कि डायरेक्टर के तौर पर अपनी जर्नी शुरू करेंगे। लेकिन अब आर्यन ने अपना मूड बदल लिया है और उन्होंने खुद का लग्जरी क्लोदिंग ब्रांड खोल दिया है।
हाल ही में आर्यन खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया है। ये वीडियो उनके ब्रांड के एड का टीजर है। उनके क्लोदिंग ब्रांड का नाम D’Yavol है। इस टीजर में उन्होंने ये बताया कि ये एक लग्जरी स्ट्रीट वियर ब्रांड है। खास बात यह है कि आर्यन ने अपने क्लोथिंग ब्रांड को प्रमोट करने के लिए किसी और को नहीं बल्कि खुद अपने पापा शाहरुख़ खान को चुना है। टीजर में किंग खान ‘टाइमलेस’ शब्द को ब्लैकबोर्ड से मिटा रहे हैं।
यह आर्यन खान का सबसे पहला बड़ा प्रोजेक्ट है जिस पर वह अपने पिता के साथ collaborate करते दिखे हैं। यह फिल्म शाहरुख के Red Chillies Production बैनर तले बनी है। आर्यन की माँ गौरी खान ने भी अपने बेटे के ब्रांड D’yavol X’s से एक तस्वीर पोस्ट की और लिखा कि, ‘एक दिन जाना है… ऑल द बेस्ट, @_aryan आपके काम को होता देख गर्व महसूस हो रहा है।
बॉलीवुड सेलेब्स ने भी दी बधाई
इसके अलावा और भी सेलेब्स ने आर्यन खान को उनके स्टार्टअप के लिए बधाई दी है। एक्ट्रेस नम्रता शिरोडकर ने हार्ट इमोजी के साथ लिखा, “ऑल द बेस्ट”। संगीता बिजलानी ने लिखा, “वाह। शुभकामनाएं।” डीन पांडे ने लिखा, “ऑल द बेस्ट आर्यन खान”। इसके अलावा श्वेता बच्चन और भावना पांडे ने दिल की इमोजी शेयर किया है। वहीं फैंस ने रिएक्शन देते हुए आर्यन खान को बधाई दी है।