लेस्बियन पर आधारित फिल्म ‘FIRE’ को लेकर एआर रहमान ने दिया बड़ा बयान, खूब हो रही चर्चा
एआर रहमान संगीत की दुनिया के सबसे बड़े नामों में से एक है। वह अपनी शानदार आवाज के साथ ही अपने द्वारा कम्पोज़ किए गए गानों को लेकर भी सुर्ख़ियों में बने रहते हैं। लेकिन इन दिनों रहमान अपने किसी गाने को लेकर नहीं बल्कि एक बयान को लेकर सुर्ख़ियों में हैं। एआर रहमान ने [...]
एआर रहमान संगीत की दुनिया के सबसे बड़े नामों में से एक है। वह अपनी शानदार आवाज के साथ ही अपने द्वारा कम्पोज़ किए गए गानों को लेकर भी सुर्ख़ियों में बने रहते हैं। लेकिन इन दिनों रहमान अपने किसी गाने को लेकर नहीं बल्कि एक बयान को लेकर सुर्ख़ियों में हैं।
एआर रहमान ने साल 1996 में एक रोमांटिक फिल्म ‘फायर’ के म्यूजिक को कंपोज किया था। बता दें इस फिल्म में एक्ट्रेस नंदिता दास और शबाना आजमी के बीच समलैंगिक रिश्ते को दिखाया गया था। कहानी दो महिलाओं के अकेलेपन को लेकर थी पर ये फिल्म विवादों में घिर गई थी। बरसों बाद अब एआर रहमान ने अपनी इस फिल्म को लेकर एक बयान दिया है। हाल ही में रहमान ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि, वह अपनी सोच को फिल्म की राजनीति से अलग रखते हैं। उन्होंने आगे कहा कि, वह तबतक किसी फिल्म के हां नहीं करते हैं, जब तक उन्हें नहीं लगता कि वह कोई महत्वपूर्ण संदेश नहीं दे रही हो।
फिल्म ‘फायर’ को लेकर रहमान ने कहा कि, ‘व्यक्तिगत पसंद के रूप में, मैं जिस चीज के लिए खड़ा हूं वह अलग है। जब मैंने ‘फायर’ फिल्म के लिए काम किया था, तब भी यह एक समलैंगिक फिल्म थी। ये वह काम नहीं है, जिसके लिए मैं खड़ा हूँ, लेकिन मुझे लगता है कि मैं मानवता के लिए खड़ा हो सकता हूं।’
लेकिन रहमान अब अपने इस बयान को लेकर फंसते हुए नजर आ रहे हैं। उनके इस बयान के साथ ही रहमान द्वारा ही ऑस्कर में भारत की ओर से जाने वाली फिल्मों को लेकर दिया गया पुराना बयान चर्चा में आ गया है। मार्च में हुए 95वें अकादमी अवॉर्ड्स (95 Acdemy Awards) के दौरान रहमान ने अपने एक बयान में कहा था कि, ‘भारत ऑस्कर में हमेशा गलत फिल्म भेजता है।’ उन्होंने आगे कहा था कि, ‘मैं देखता हूं कि भारतीय फिल्में ऑस्कर के लिए भेजी जाती हैं, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिलती। मुझे ऐसा लगता है कि ऑस्कर अवॉर्ड के लिए हमारे देश से गलत फिल्में भेजी जा रही हैं। हमें दूसरों के नजरिए से सोचना होगा।’
एआर रहमान म्यूजिक इंडस्ट्री का जाना-माना नाम है। ऐसे में उनके द्वारा दिया गया हर छोटा बयान भी चर्चा में आ जाता है। गौरतलब है कि एआर रहमान खुद भी दो ऑस्कर अवॉर्ड जीत चुके हैं। हालांकि, उनके बयान देने के बाद भी साल 2023 में RRR के ‘नाटू-नाटू’ गाने और ‘एलिफेंट विस्परर’ नाम की डॉक्यूमेंटरी ने ऑस्कर जीते हैं।