विराट कोहली ने पत्नी Anushka के बर्थडे पर शेयर की ऐसी अनदेखी तस्वीरें, देखकर हैरान हुए फैंस

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने आज अपने जीवन के 35 वर्ष पूरे कर लिए हैं। अनुष्का ने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। अनुष्का ने अपनी मेहनत और साहस के दम पर खुद को साबित किया है। अनुष्का अपनी फिल्मों के साथ-साथ मैरिड लाइफ को लेकर भी चर्चा में [...]

By Aayushi Sharma · 1/5/2023

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने आज अपने जीवन के 35 वर्ष पूरे कर लिए हैं। अनुष्का ने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। अनुष्का ने अपनी मेहनत और साहस के दम पर खुद को साबित किया है। अनुष्का अपनी फिल्मों के साथ-साथ मैरिड लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं।

अनुष्का शर्मा ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली से शादी की है। पत्नी के जन्मदिन के खास मौके पर विराट कोहली ने अनुष्का की कुछ अनदेखी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन सभी तस्वीरों में अनुष्का बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं। तस्वीरों को शेयर कर विराट ने अपनी लेडी लव के लिए एक प्यारा-सा कैप्शन भी लिखा है।

विराट ने अनुष्का शर्मा की तस्वीरों को शेयर करते हुए महज 4 शब्दों में अपने दिल की बात कह दी है। उन्होंने लिखा, ”मुश्किल, कठिन और आपकी प्यारी मैडनेस हर पल में प्यार। जन्मदिन मुबारक हो मेरी सब कुछ।” पत्नी अनुष्का ने भी अपने हब्बी विराट कोहली के इस पोस्ट पर दिल के इमोजी शेयर कर अपना रिएक्शन दिया है। विराट की पोस्ट को फैंस खूब लाइक कर रहे हैं और साथ ही अनुष्का की ये सभी अनदेखी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

बता दें विराट और अनुष्का बॉलीवुड के फेवरेट कपल में से एक हैं। दोनों ने काफी साल तक एक-दूसरे को डेट किया था और फिर आख़िरकार साल 2017 में इटली में ब्याह रचाया था। दोनों की एक बेटी है, जिसका नाम वामिका है। वो बेटी को सोशल मीडिया की नजरों से दूर रखते हैं।

वहीं अनुष्का शर्मा के फ़िल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने 2008 में रिलीज हुई ‘रब ने बना दी जोड़ी’ के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद अनुष्का ने बैक टू बैक कई हिट फ़िल्में दी हैं। उन्होंने अक्षय कुमार, शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान जैसे बॉलीवुड के हर बड़े एक्टर के साथ काम किया है।

बर्थ डे गर्ल अनुष्का शर्मा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह पिछले काफी समय से फ़िल्मी पर्दे से दूर हैं। लेकिन अनुष्का अब जल्द ही एक बार फिर बिग स्क्रीन पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। वह क्रिकेटर झुलन गोस्वामी बनकर ‘चकदा एक्सप्रेस’ में नजर आएंगी। अनुष्का की ये फिल्म 16 दिसंबर, 2023 को रिलीज़ होगी।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full