यूट्यूब चैनल के खिलाफ कोर्ट पहुंची बिग बी की पोती आराध्या बच्चन, कोर्ट ने चैनल को लगाई फटकार
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की पोती आराध्या बच्चन (Aaradhya Bachchan) अपनी एक याचिका को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। आराध्या की तरफ से एक फेक न्यूज के खिलाफ याचिका दायर की थी। दरअसल, एक यूट्यूब चैनल ने आराध्या के स्वास्थ्य को लेकर गलत न्यूज़ शेयर कर दी थी। य
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की पोती आराध्या बच्चन (Aaradhya Bachchan) अपनी एक याचिका को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। आराध्या की तरफ से एक फेक न्यूज के खिलाफ याचिका दायर की थी। दरअसल, एक यूट्यूब चैनल ने आराध्या के स्वास्थ्य को लेकर गलत न्यूज़ शेयर कर दी थी। यह देख बच्चन परिवार बेहद नाराज हो गया और फिर उन्होंने हाईकोर्ट का रुख किया।
गुरूवार को दिल्ली हाईकोर्ट में बच्चन परिवार की अर्जी पर सुनवाई हुई। इस दौरान कोर्ट ने आराध्या को लेकर अलग-अलग यूट्यूब प्लेटफॉर्म पर चल रही फर्जी खबरों को हटाने का आदेश दिया है। साथ ही दिल्ली HC ने यूट्यूब को फर्जी खबरें फैलाने पर कड़ी फटकार लगाई है। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने सख्त लहज़े में फटकार लगाते हुए कहा कि, ‘आपके प्लेटफार्म का इस्तेमाल करके लगातार अफवाहें फैलाई जा रही है, बच्ची को मृत तक घोषित कर दिया गया है, क्या इसे रोकने के लिए आपकी कोई जिम्मेदारी नहीं बनती है?’।
जज सी हरिशंकर की पीठ ने यूट्यूब चैनल की तरफ से पेश हुए वकील से सवाल किया कि, ‘इस तरह के मामले से निपटने के लिए आपके पास नीति क्यों नहीं है?’ साथ ही उन्होंने कहा कि, ‘आप सिर्फ जानकारी देने की सुविधा दे रहे हैं और आपको इसकी सच्चाई से कोई मतलब नहीं है।’
बता दें अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चाब की बेटी जन्म के बाद से ही लाइमलाइट में रहती हैं। वह बॉलीवुड की फेमस स्टारकिड हैं। आराध्या के लुक्स, ड्रेसिंग स्टाइल से लेकर उनकी पूरी पर्सनालिटी की सभी तारीफ़ करते हैं। कई बार आराध्या को ट्रोल भी किया जा चुका है। ऐश्वर्या भी अक्सर अपनी बेटी के साथ सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर करती रहती है।