ट्विटर पर ब्लू टिक वापस मिलने की ख़ुशी से झूम उठे अमिताभ बच्चन, बोले- ‘तू चीज बड़ी है मस्क मस्क’
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन आए दिन अपने ट्वीट्स को लेकर सुर्ख़ियों में छा जाते हैं। इन दिनों अमिताभ अपने ट्विटर अकाउंट पर ब्लू टिक को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल, हाल ही में अमिताभ बच्चन के ट्विटर अकाउंट से ब्लू टिक चला गया था। ऐसे में उन्होंने ट्विटर के सीईओ एलन मस्क [.
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन आए दिन अपने ट्वीट्स को लेकर सुर्ख़ियों में छा जाते हैं। इन दिनों अमिताभ अपने ट्विटर अकाउंट पर ब्लू टिक को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल, हाल ही में अमिताभ बच्चन के ट्विटर अकाउंट से ब्लू टिक चला गया था। ऐसे में उन्होंने ट्विटर के सीईओ एलन मस्क को टैग कर ट्वीट में लिखा था कि उन्होंने ब्लू टिक के लिए लगने वाली राशि का भुगतान कर दिया है, लेकिन फिर भी उन्हें ब्लू टिक नहीं मिला है। ट्विटर ने अमिताभ की इस शिकायत पर तुरंत एक्शन लिया और उन्हें उनका ब्लू टिक दोबारा लौटा दिया।
अब अमिताभ बच्चन का ट्विटर अकाउंट एक बार फिर वेरिफाइड हो गया है। ब्लू टिक मिलते ही अमिताभ ने एलन मस्क को धन्यवाद दिया है। ब्लू टिक वापस मिलने की खुशी में अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर लिखा, ‘ए मस्क भैया! बहुत बहुत धन्यवाद देते हैं हम आपका! उ, नील कमल लग गवा हमार नाम के आगे।’
इससे पहले जब पैसे भरने के बाद भी बिग बी को ब्लू टिक नहीं मिला था, तो उन्होंने बड़े ही मजेदार अंदाज में शिकायत की थी। उन्होंने भोजपुरी स्टाइल में ही लिखा था, ‘ए twitter भइया! सुन रहे हैं? अब तो पैसा भी भर दिये हैं हम… तो उ जो नील कमल होत है ना, हमार नाम के आगे, उ तो वापस लगाय दें भैया, ताकि लोग जान जायें की हम ही हैं- Amitabh Bachchan.. हाथ तो जोड़ लिये रहे हम। अब का, गोड़वा जोड़े पड़ी का??’
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर ने गुरूवार देर रात अनपेड अकाउंट वाले सेलेब्स के ट्विटर से ब्लू टिक हटा दिए हैं। अब से ट्विटर अकाउंट्स पर ब्लू टिक पाने के लिए उसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। ब्लू टिक को सब्सक्राइब करने के बाद सबसे पहले कंपनी आपकी पूरी प्रोफाइल को कंपनी रिव्यू करती है। इस प्रोसेस में करीब 1 से 7 दिन तक का समय लगता है। प्रोफाइल अच्छी तरह से रिव्यू होने के बाद ही कंपनी यूज़र के अकाउंट पर ब्लू टिक लगाती है।