Shocking! वर्ल्ड कप में हार के बाद अमिताभ बच्चन ने की भारतीय टीम की सराहना, नाराज फैंस ने कहा – ‘आपकी वजह से हारी इंडिया…’
World Cup 2023: ICC वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023) के फाइनल में भारतीय टीम की हार से पूरा देश दुखी है. ऐसे में कुछ लोग टीम इंडिया के प्रयासों की सराहना कर रहे हैं. तो वहीं कई लोग भारतीय टीम की कमियां निकालने में जुटे हैं. हालांकि इन सब से परे कुछ सोशल मीडिया [...]
World Cup 2023: ICC वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023) के फाइनल में भारतीय टीम की हार से पूरा देश दुखी है. ऐसे में कुछ लोग टीम इंडिया के प्रयासों की सराहना कर रहे हैं. तो वहीं कई लोग भारतीय टीम की कमियां निकालने में जुटे हैं. हालांकि इन सब से परे कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन को भारत की हार का जिम्मेदार ठहराया है.
अमिताभ ने किया ट्वीट
दरअसल वर्ल्ड कप से कुछ दिनों पहले सोनी टीवी के शो कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर अमिताभ बच्चन ने टीम इंडिया के वर्ल्ड कप जीतने पर कविता पढ़ी थी. वहीं फाइनल मैच के दौरान अमिताभ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया. जिसमें लिखा था – “कुछ भी तो नहीं.” हालांकि बिग बी की इस पोस्ट का मतलब किसी को नहीं पता. मगर ये लाइन पढ़ने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स का गुस्सा अमिताभ पर भड़क उठा है.
फैंस का रिएक्शन
अमिताभ बच्चन की पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए कई यूजर्स ने उन्हें भला-बुरा कहना शुरु कर दिया है. ऐसे में मैच के दौरान एक यूजर ने लिखा, “सर प्लीज आप मैच मत देखिए.” वहीं अगले यूजर ने कहा, “सर अगर आप मैच देख रहे हैं प्लीज रुक जाइए हम आपसे गुजारिश कर रहे हैं.” हालांकि सोशल मीडिया यूजर्स की ये गुजारिश टीम इंडिया की हार के बाद गुस्से में तब्दील हो गई. ऐसे में हार के बाद एक यूजर ने अमिताभ पर निशाना साधते हुए कहा कि, “आपने देख लिया मैच और इंडिया हार गई.” तो वहीं एक अन्य यूजर ने कहा, “आपने कहा था आप जब भी मैच देखते हैं टीम हार जाती है, फिर आपको वर्ल्ड कप में रिस्क नहीं लेना था.”
हार के बाद अमिताभ ने दिया रिएक्शन
भारतीय टीम की हार के बाद ट्वीट करते हुए अमिताभ बच्चन ने लिखा, “आपका टैलेंट, योग्यता और प्रतिष्ठा इन सबसे बहुत आगे है…जोकि सबसे ऊपर है. आप 10 खिलाड़ियों द्वारा खेला गया गेम रिजल्ट को साफ दर्शाता है. आपने अन्य टीमों को भयभीत किया है. सिर्फ ये देखिए कि आपने इस वर्ल्ड कप में कितने सारे चैंपियन्स और विनर्स को तोड़कर रख दिया है. आप लोग सबसे ज्यादा बेस्ट हो और हमेशा बेस्ट ही रहोगे.”
सेमीफाइन में वायरल हुआ था अमिताभ का ट्वीट
अमिताभ और फैंस के बीच का ये सिलसिला भारत और न्यूजीलैंड के सेमीफाइनल मुकाबले में शुरु हुआ था. जब अमिताभ ने ट्वीट करके सभी को बताया कि, “जब मैं मैच नहीं देखता तो इंडिया जीत जाती है.” वहीं फाइनल से पहले अमिताभ ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि, “मुझे समझ नहीं आ रहा मैच देखने जाऊं या नहीं जाउं.” जिसके बाद लोगों ने उन्हें मैच ना देखने की नसीहत दी थी.