‘शाकुंतलम’ से अल्लू अर्जुन की 6 साल की बेटी ने किया डेब्यू, खूब हो रही तारीफें

Allu Arjun Daughter Allu Arha Debut: ‘पुष्पा' फेम अल्लू अर्जन (Allu Arjun) अक्सर ही अपनी फिल्मों को लेकर चर्चाओं में बने रहते हैं। लेकिन इस बार वह अपनी फिल्म के नहीं बल्कि अपनी बेटी की फिल्म के कारण सुर्ख़ियों में हैं। दरअसल, अल्लू अर्जुन की बेटी भी अब फिल्मों में डेब्यू कर

By Aayushi Sharma · 15/4/2023

Allu Arjun Daughter Allu Arha Debut: ‘पुष्पा’ फेम अल्लू अर्जन (Allu Arjun) अक्सर ही अपनी फिल्मों को लेकर चर्चाओं में बने रहते हैं। लेकिन इस बार वह अपनी फिल्म के नहीं बल्कि अपनी बेटी की फिल्म के कारण सुर्ख़ियों में हैं। दरअसल, अल्लू अर्जुन की बेटी भी अब फिल्मों में डेब्यू कर रही है। अल्लू अर्जुन की 6 साल की बेटी अल्लू अरहा (Allu Arha)ने समांथा रुथ प्रभु की मूवी ‘शाकुंतलम’ (Shaakuntalam) के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू किया है।

फिल्म शाकुंतलम बैसाखी के पर्व पर 14 अप्रैल को रिलीज़ हुई है। इस फिल्म में समांथा के अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस मधु शाह और सचिन खेडेकर भी नजर आ रहे हैं। फिल्म को तो दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल हो रहा है, लेकिन सबसे ज्यादा कोई सुर्खियां बटोर रही है, तो वो है अल्लू अरहा। फैंस अल्लू अर्जुन की बेटी की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। हालांकि इस बारे में खुद पुष्पा स्टार ने रिएक्शन दिया है।

हाल ही में अल्लू अर्जुन ने ट्वीट किया कि, ‘शाकुंतलम के रिलीज होने की शुभकामनाएं। इस महाकाव्य परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए गुणशेखर गारू, नीलिमा गुना और श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स को मेरी शुभकामनाएं और सबसे प्यारी महिला सामंथा रुथ प्रभु को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। मेरे मल्लू भाई देव मोहन और पूरी टीम को भी मेरी तरफ से बधाई। आशा है कि आप सभी को मेरी बेटी अल्लू अरहा का कैमियो पसंद आएगा। गुणशेखर गारू का खासतौर से धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने उसे बड़े पर्दे पर कास्ट किया और उसका ध्यान रखा। इन मधुर पलों को मैं हमेशा संजोकर रखूंगा।’

हर किसी को अल्लू अर्जुन की 6 साल की बिटिया रानी की एक्टिंग पसंद आई। लोगों ने ट्वीट कर उनकी तारीफ भी की है। बता दें साल 2021 में ही अल्लू अर्जुन ने अपनी बेटी अल्लू अरहा की फिल्म शाकुंतलम में कैमियो की घोषणा की थी। वहीं इसके अलावा उन्होंने शूटिंग के बीच बेटी अरहा को गोद में पकड़े हुए भी एक तस्वीर शेयर की थी, जिसे फैंस ने प्यार दिया था।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full