Ajay Devgn: कामयाबी के शिखर पर पहुंच कर फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कहना चाहते थे अजय देवगन, खुद बताई वजह

Ajay Devgn: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) को बॉक्स ऑफिस पर कई सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं. कई दशकों से पर्दे पर अपनी धाक जमाने वाले अजय देवगन का नाम इंडस्ट्री के सबसे मेहनती एक्टर्स में शुमार है. काम के बोर होने के बाद अजय देवगन महज दो दिन के फैमिली वेकेशन्स पर जाते [...]

By Sakshi Pandey · 6/5/2023

Ajay Devgn: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) को बॉक्स ऑफिस पर कई सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं. कई दशकों से पर्दे पर अपनी धाक जमाने वाले अजय देवगन का नाम इंडस्ट्री के सबसे मेहनती एक्टर्स में शुमार है. काम के बोर होने के बाद अजय देवगन महज दो दिन के फैमिली वेकेशन्स पर जाते हैं और फिर वापस लौट पर काम में लग जाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि 90 के दशक में सुपरस्टार बन चुके अजय देवगन फिल्मों को अलविदा कहना चाहते थे.

90 के दशक में अजय देवगन पर्दे पर बैक टू बैक कई सुपरहिट फिल्में दे रहे थे. वहीं अजय देवगन आधी दर्जन फिल्मों पर काम भी कर रहे थे. मगर इसी बीच अजय ने फिल्में ना करने का भी मन बना लिया था. इस बात का जिक्र करते हुए अजय देवगन ने कहा कि, 90s एक ऐसा समय भी आया था. जब मुझे फिल्में नहीं करनी थी.

इसका कारण बताते हुए अजय देवगन ने कहा कि, आज हम एक समय पर एक ही फिल्म करते हैं. मगर उस दौरान एक वक्त पर हमें 14-15 फिल्मों में काम करना पड़ता था. हमारी चार शिफ्ट लगती थीं और हर शिफ्ट 5-6 घंटे की होती थी. मैं सुबह 7 बजे सेट पर जाता था और दोपहर के 12 बजे तक शूट करता था. फिर उन्हीं कपड़ो में दूसरे सेट पर भी जाना पड़ता था. वहां पहुंच कर बस जैकेट या शर्ट बदलकर दूसरी फिल्म की शूटिंग शुरू कर देता था.

अजय ने आगे कहा कि, अगर आप पुरानी फिल्मों में नोटिस करेंगे. तो ज्यादातर एक्टर्स के जूते और जींस कई फिल्मों में एक जैसे होते हैं. क्योंकि कपड़े बदलने के मामले में तब हम बहुत आलसी होते थे. सारा समय शूटिंग और एक स्टूडियो से दूसरे स्टूडियो में चक्कर लगाते हुए ही बीतता था. ऐसे में एक समय ऐसा आया जब प्रेशर बहुत ज्यादा था और मुझे काम करने में मजा नहीं आ रहा था. इसलिए मैंने फैसला लिया कि अब मैं कई फिल्में एक साथ साइन नहीं करूंगा. फिर मैंने साल में 2-3 फिल्में करना शुरू कर दिया.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full