Singham Again: दीपिका पादुकोण के साथ पर्दे पर कमबैक करने को तैयार है बाजीराव सिंघम, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

Singham Again: बॉलीवुड की सुपरहिट फ्रेंचाइजी सिंघम की अगली सीरीज जल्दी ही पर्दे पर दस्तक देने वाली है. हाल ही में मेकर्स ने ‘सिंघम अगेन’ (Singham Again) बनाने की घोषणा कर दी है. रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनने वाली सिंघम की अपकमिंग सीरीज में अजय देवगन के साथ दीपिका पादुकोण लीड

By Sakshi Pandey · 23/4/2023

Singham Again: बॉलीवुड की सुपरहिट फ्रेंचाइजी सिंघम की अगली सीरीज जल्दी ही पर्दे पर दस्तक देने वाली है. हाल ही में मेकर्स ने ‘सिंघम अगेन’ (Singham Again) बनाने की घोषणा कर दी है. रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनने वाली सिंघम की अपकमिंग सीरीज में अजय देवगन के साथ दीपिका पादुकोण लीड रोल में नजर आएंगी.

फिल्म ‘सिंघम’ और ‘सिंघम रिटर्नस’ की शानदार सफलता के बाद रोहित शेट्टी ने फिल्म का अगला पार्ट बनाने का एलान कर दिया है. खबरों के अनुसार फिल्म को 2024 में दीवाली के मौके पर रिलीज किया जाना था. मगर फैंस की एक्साइटमेंट के चलते मेकर्स ने फिल्म को 15 अगस्त 2024 को स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज करने का प्लान बनाया है. ऐसे में कई फिल्म क्रिटिक्स मेकर्स के इस फैसले की जमकर सराहना कर रहे हैं.

जानकारों के अनुसार 15 अगस्त 2024 को गुरुवार का दिन पड़ रहा है. वहीं 19 अगस्त को सोमवार के दिन रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा. ऐसे में लगातार छुट्टियों के चलते फिल्म को ग्रैंड ओपनिंग मिल सकती है. सिंघम फ्रेंचाइजी के फैंस बाजीराव सिंघम को स्क्रीन पर देखने के लिए बेताब हैं. वहीं ‘सिंघम अगेन’ में दर्शकों को डबल कॉप्स नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में अजय देवगन के साथ दीपिका पादुकोण भी पहली बार पुलिस के अवतार में दिखाई देंगी.

ये भी पढ़ें – ट्विटर पर ब्लू टिक वापस मिलने की ख़ुशी से झूम उठे अमिताभ बच्चन, बोले- ‘तू चीज बड़ी है मस्क मस्क’

वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म में अक्षय कुमार (सूर्यवंशी) और रणवीर सिंह (सिंबा) का भी अपीयरेंस देखने को मिल सकता है. इस फिल्म की कहानी पाकिस्तान द्वारा भारत में क्रॉस बॉर्डर टेरेरिज्म पर आधारित होगी. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि रोहित शेट्टी, अजय देवगन और दीपिका पादुकोण की तिगड़ी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने में कितना कामयाब होती है.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full