Aishwarya Rai Bachchan: आराध्या पर रौब जमाती हैं मां ऐश्वर्या राय बच्चन? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो देखकर फैंस ने दिए ऐसा रिएक्शन
Aishwarya Rai Bachchan: ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) अपनी बेटी आराध्य बच्चन को लेकर काफी पोजेसिव रहती हैं. ऐश्वर्या आराध्या को कभी अकेला नहीं छोड़ती हैं. वहीं कई बार ऐश्वर्या का हद से ज्यादा पोजेसिव बिहेवियर फैंस को भी अजीब लगता है. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर
Aishwarya Rai Bachchan: ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) अपनी बेटी आराध्य बच्चन को लेकर काफी पोजेसिव रहती हैं. ऐश्वर्या आराध्या को कभी अकेला नहीं छोड़ती हैं. वहीं कई बार ऐश्वर्या का हद से ज्यादा पोजेसिव बिहेवियर फैंस को भी अजीब लगता है. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसे देखने के बाद लोगों ने ऐश्वर्या को ट्रोल करना शुरु कर दिया है.
दरअसल ये वीडियो आराध्या बच्चन के जन्मदिन का है. जहां आराध्या बाकी बच्चों के साथ केक काटने जा रही हैं. वहीं मां ऐश्वर्या आराध्या के ठीक बगल में उनका हाथ पकड़ कर खड़ी हैं और पापा अभिषेक आराध्या के पीछे खड़े दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो में जया बच्चन भी बच्चों को चीयर करते नजर आ रही हैं. ऐसे में केक काटने से पहले बच्चे उल्टी गिनती गिनना शुरु कर देते हैं. इस दौरान आराध्या भी बच्चों के साथ जोर-जोर से काउंटिंग करने लगती हैं. मगर तभी ऐश्वर्या आराध्या के कान में धीरे से कुछ बोलती हैं. जिसके बाद आराध्या अचानक से चुप हो जाती हैं और उनकी सारी एक्साइटेंड फुर्र हो जाती है.
ऐश्वर्या का ये बर्ताव सोशल मीडिया यूजर्स को बिल्कुल रास नहीं आ रहा है. ऐसे में एक यूजर ने कमेंट किया कि, ‘ऐश के कुछ बोलते ही आराध्या चुप हो गई…मुझे तो ऐश समझ ही नहीं आती.’ वहीं एक अगले यूजर ने लिखा कि, ‘मुझे लगता है कि ऐश्वर्या अपनी बेटी को कंट्रोल करने की कोशिश करती है.’
इसके अलावा एक अन्य यूजर ने ऐश्वर्या पर निशाना साधते हुए लिखा कि, ‘क्या किसी और ने भी देखा कि ऐश्वर्या ने आराध्या के कान में कुछ बोला और वो चुप हो गई? अगर जो मैं सोच रहा हूं वो सच है तो ये बहुत टॉक्सिक पेरेंटिंग है. उसको बच्ची ही रहने दो. इतनी छोटी सी उम्र में उसे बड़ों जैसा बर्ताव करने पर मजबूर मत करो.’
बता दें कि, बॉलीवुड पार्टीज से लेकर ट्रेवलिंग तक ऐश्वर्या को अक्सर आराध्या के साथ में स्पॉट किया जाता है. ऐश्वर्या का कहना है कि, आराध्या उनकी पहली प्राथमिकता हैं. इसीलिए वो ज्यादा फिल्में भी साइन नहीं करती हैं. जिससे वो आराध्या का अच्छी तरह से ध्यान रख सकें. हालांकि अपनी सख्ती के चलते ऐश्वर्या अक्सर सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ जाती हैं. मगर ऐश्वर्या बिना किसी परवाह किए आराध्या को हमेशा अपने साथ ही रखती हैं.