बिना शादी किए ही माँ बनने वाली है ये एक्ट्रेस, बोलीं- जब सोने की कोशिश करो तो पेट में डांस पार्टी होती है

बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज (Ileana D'cruz) जल्द ही मां बनने वाली हैं। इलियाना ने कुछ दिन पहले ही अपनी प्रेग्नन्सी की घोषणा की थी। जिसके बाद हर कोई चौंक गया था। ऐसा इसलिए क्योकि इलियाना बिना शादी किए ही माँ बनने वाली हैं। अब हाल ही में इलियाना ने पहली बार अपने बेबी बंप की [.

By Aayushi Sharma · 5/5/2023

बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज (Ileana D’cruz) जल्द ही मां बनने वाली हैं। इलियाना ने कुछ दिन पहले ही अपनी प्रेग्नन्सी की घोषणा की थी। जिसके बाद हर कोई चौंक गया था। ऐसा इसलिए क्योकि इलियाना बिना शादी किए ही माँ बनने वाली हैं। अब हाल ही में इलियाना ने पहली बार अपने बेबी बंप की तस्वीर शेयर की है।

बिना शादी किए माँ बनने पर इलियाना को ट्रोल भी किया गया। लेकिन इलियाना ने इस पर कोई खास ध्यान नहीं दिया। इन दिनों इलियाना अपनी प्रेग्नेंसी के खास पलों को एन्जॉय कर रही हैं और अपने फैंस के लिए वीडियो और तस्वीरें पोस्ट करते हुए नजर आ रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने जो अपने बेबी बंप की पहली तस्वीर शेयर की है, वो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

तस्वीर में आप देख सकते हैं इलियाना के हाथ में एक कॉफी मग नजर आ रहा है। इस दौरान उनका बेबी बंप भी नजर आ रहा है। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘लाइफ लेटली’। इलियाना ने सोते हुए अपने डॉगी की एक तस्वीर भी साझा की और इसे कैप्शन दिया “जाहिर तौर पर यह आरामदायक है?

इसके अलावा इलियाना ने एक और पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने अच्छी नींद लेने में आ रही अपनी चुनौतियों का खुलासा किया है। अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए प्रेग्नेंसी एक्सपीरियंस की बात भी की। एक्ट्रेस ने लिखा, ‘जब आप सोने की कोशिश करते हैं तो बेबी आपके पेट में डांस पार्टी करता है।’

बता दें इलियाना ने सबसे पहले 18 अप्रैल को अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। उन्होंने दो तस्वीरें पोस्ट कीं थीं, जिसमें से पहली “एंड सो द एडवेंचर बिगिन्स” स्लोगन के साथ एक बच्चे की तस्वीर थी और दूसरी तस्वीर में “मम्मा” शब्द के पेंडेंट दिख रहा था।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full