शख्स ने कहा- ‘आराध्या को संभालो, ऐश्वर्या को फिल्म करने दो’ अभिषेक ने दिया हैरान कर देने वाला जवाब
बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) इन दिनों ज्यादा फिल्मों में तो नजर नहीं आते लेकिन वह फिर भी चर्चा में बने रहते हैं। अभिषेक को सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव देखा जाता है। अभिषेक अपनी हाजिर जवाबी के लिए काफी मशहूर हैं। जब भी उन्हें या उनके परिवार को कोई ट्रोल करता है, त
बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) इन दिनों ज्यादा फिल्मों में तो नजर नहीं आते लेकिन वह फिर भी चर्चा में बने रहते हैं। अभिषेक को सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव देखा जाता है। अभिषेक अपनी हाजिर जवाबी के लिए काफी मशहूर हैं। जब भी उन्हें या उनके परिवार को कोई ट्रोल करता है, तो वह तुरंत ट्रोलर को जवाब दे देते हैं।
हाल ही में अभिषेक बच्चन ने ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ का रिव्यू शेयर किया। बता दें इस फिल्म में अभिषेक की पत्नी ऐश्वर्या राय लीड रोल में नजर आ रही हैं। जहां एक ओर अभिषेक ने फिल्म में ऐश्वर्या के काम की तारीफ की, तो वहीं दूसरी ओर एक शख्स ने उनसे ऐश्वर्या को ज्यादा फिल्मों में काम करने की नसीहत दे दी। अभिषेक ने ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ पर ट्वीट करते हुए उसमें लिखा कि, “PS2 शानदार फिल्म है। अपनी फीलिंग्स बयां करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं है। मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है। पूरी टीम ने बढ़िया काम किया है। मुझे अपनी पत्नी पर फक्र है क्योंकि शायद अभी तक का उनका ये सबसे बेहतरीन काम है”।
अभिषेक के इस ट्वीट पर एक यूजर ने कमेंट में लिखा कि, “आपको गर्व होना भी चाहिए। अब आप उन्हें ज्यादा मूवीज साइन करने दीजिए और आप खुद बेटी आराध्या का ख्याल रखिए”। अभिषेक ने यूज़र के इस कमेंट पर ऐसा जवाब दिया, जिसकी हर जगह तारीफ़ हो रही है। अभिषेक ने लिखा, ‘मैं उन्हें फिल्म साइन करने दूं? सर, उन्हें मेरे परमिशन की जरूरत नहीं है। खासतौर से वो सब काम करने की जिसको वो पसंद करती हैं।’ फैंस अभिषेक के इस रिप्लाई की काफी तारीफ कर रहे हैं।
बता दें मणिरत्नम के निर्देशन में बनी ‘पोन्नियिन सेलवन पार्ट-2’ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। फिल्म का पहला भाग सुपरहिट था। इसके बाद मेकर्स ने अब दूसरा पार्ट रिलीज़ किया है। इस फिल्म में चियान विक्रम, ऐश्वर्या राय, जयम रवि, कार्ति, तृषा, और शोभिता धूलिपाला शानदार एक्टिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स भी मिल रहा है।