OMG! ऐश्वर्या से पहले 20 साल बड़ी अभिनेत्री के प्यार में पागल थे अभिषेक बच्चन, शादी के लिए किया था प्रपोज, मिला ये जवाब
Abhishek Bachchan: अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और ऐश्वर्या राय की जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद है. अभिषेक और ऐश को बॉलीवुड के पावर कपल्स में गिना जाता है. वहीं दोनों की एक बेटी आराध्या बच्चन भी है. बेशक अभिषेक हैप्पी मैरिड लाइफ एन्जॉय कर रहे हैं. मगर क्या
Abhishek Bachchan: अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और ऐश्वर्या राय की जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद है. अभिषेक और ऐश को बॉलीवुड के पावर कपल्स में गिना जाता है. वहीं दोनों की एक बेटी आराध्या बच्चन भी है. बेशक अभिषेक हैप्पी मैरिड लाइफ एन्जॉय कर रहे हैं. मगर क्या आप जानते हैं कि अभिषेक का पहला प्यार ऐश्वर्या नहीं बल्कि 20 साल बड़ी एक्ट्रेस हैं.
शादी के बाद किया खुलासा
ऐश्वर्या राय बच्चन से शादी करने के बाद अभिषेक ने अपने पहले प्यार से जुड़ा हैरतअंगेज खुलासा किया था. जिसे सुनकर सभी दंग रह गए थे. अभिषेक ने बताया कि वो बचपन से जिस अभिनेत्री से प्यार करते हैं वो कोई और नहीं बल्कि 80 और 90 के दशक की मशहूर अदाकारा जीनत अमान हैं. यही नहीं अभिषेक ने यहां तक कह दिया कि वो अभी भी उन्हें बेहद पसंद करते हैं और उन्हें शादी का ऑफर दे चुके हैं.
अमिताभ के सेट पर हुआ प्यार
अभिषेक बच्चन को पिता अमिताभ बच्चन के सेट पर ही जीनत अमान से प्यार हो गया था. दरअसल बात 1981 की है. जब अमिताभ और जीनत हिमाचल प्रदेश में एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे. उस दौरान अभिषेक बच्चन भी पिता के साथ सेट पर मौजूद थे. वहां जीनत को देखते ही अभिषेक उनकी खूबसूरती पर फिदा हो गए थे. दोनों सेट पर खूब खेलते थे. ऐसे में जीनत और अभिषेक की काफी अच्छी दोस्ती भी हो गई थीं.
अभिषेक ने किया प्रपोज
बेशक जीनत अमान उम्र में अभिषेक से 20 साल बड़ी थीं और उस वक्त अभिषेक काफी छोटे थे. मगर इसके बावजूद अभिषेक ने उन्हें सभी के सामने प्रपोज कर दिया था. अभिषेक ने उनसे पूछा कि, ‘क्या आप मुझसे शादी करेंगी?’ अभिषेक का प्रपोजल सुनकर सेट पर मौजूद लोगों के होश उड़ गए थे. ऐसे में वहां खड़े सभी लोग हंसने लगे. तभी जीनत ने अभिषेक को प्यार से जवाब देते हुए कहा कि, ‘पहले बड़े हो जाओ फिर शादी करेंगे.’