Aamir Khan: आमिर खान को क्यों कहा जाता है बॉलीवुड का मिस्टर परफेक्शनिस्ट? 35 साल में पर्दे पर दी हैं ये ब्लॉक बस्टर फिल्में
Aamir Khan: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) ने पर्दे पर कई सुपहिट फिल्में दी हैं. बॉक्स ऑफिस पर बैक टू बैक ब्लॉक बस्टर फिल्में देने वाले आमिर खान को इंडस्ट्री में आए 35 साल पूरे हो चुके हैं. 35 साल पहले 29 अप्रैल के दिन ही आमिर की पहली फिल्म ‘कयामत से कयामत’ तक [...]
Aamir Khan: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) ने पर्दे पर कई सुपहिट फिल्में दी हैं. बॉक्स ऑफिस पर बैक टू बैक ब्लॉक बस्टर फिल्में देने वाले आमिर खान को इंडस्ट्री में आए 35 साल पूरे हो चुके हैं. 35 साल पहले 29 अप्रैल के दिन ही आमिर की पहली फिल्म ‘कयामत से कयामत’ तक रिलीज हुई थी. इस फिल्म में आमिर ने जूही चावला के साथ स्क्रीन शेयर की थी. आमिर की फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉस मिला था. वहीं फिल्म भी पर्दे पर सुपरहिट साबित हुई थी.
हालांकि इस फिल्म के बाद आमिर को इंडस्ट्री का चॉकलेटी बॉय कहा जाने लगा था. मगर आमिर की चॉकलेटी बॉय वाली पर्सनालिटी ज्यादा समय तक नहीं टिकी. मसलन ‘कयामत से कयामत तक’ में लव स्टोरी से शुरु हुआ हिन्दी सिनेमा में आमिर का सफर कुछ इस कदर परवान चढ़ा कि आमिर का नाम ना सिर्फ 5 खानों की फेहरिस्त में शुमार हो गया बल्कि आमिर को फिल्म इंडस्ट्री का ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ भी कहा जाने लगा था. तो आइए आज एक नजर डालते हैं आमिर (Aamir Khan) के 35 साल के करियर और पर्दे पर उनकी कुछ सुपरहिट फिल्मों पर.
लगान (2001)
आमिर की सुपरहिट फिल्म लगान को बॉलीवुड की एवरग्रीन फिल्मों में गिना जाता है. आशुतोष गोवारिकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने ना सिर्फ दर्शकों के सामने इतिहास की झलक प्रस्तुत की थी. बल्कि क्रिकेट मैच पर आधारित कहानी ने भी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया था. भुवन के किरदार में आमिर के कैरेक्टर ने भी लोगों का दिल जीत लिया था. वहीं फिल्म के गाने और डायलॉग्स का क्रेज फैंस में आज भी देखने को मिलता है.
ये भी पढ़ें – सलमान को दिया ‘पठान’ की सक्सेस का क्रेडिट, तो भाईजान ने शाहरुख़ के लिए झट से कह डाली ये बात
दिल चाहता है (2001)
आमिर को लोगों ने चॉकलेटी बॉय, लवर बॉय और सीरियस अंदाज में देखा था. मगर फिल्म दिल चाहता है में लोगों को आमिर का मजाकिया अवतार भी देखने को मिल गया था. आमिर और प्रीति जिंटा की लव स्टोरी को दर्शकों का खूब प्यार मिला था. वहीं फरहान अख्तर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय खन्ना और सैफ अली खान ने भी जबरदस्त रोल अदा किया था.
रंग दे बसंती (2006)
रंग दे बसंती में आमिर का एंग्री यंग मैन अवतार देखने को मिला था. फिल्म में आमिर और उनके दोस्तों के कैरेक्टर ने लोगों को भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की याद दिला दी थी. दिल्ली में इंडिया गेट के बाहर मोमबत्ती जलाने से लेकर देश के लिए मरने का जज्बा लिए आमिर का रोल दर्शकों को काफी पसंद आया था. वहीं फिल्म पर्दे पर सबसे बड़ी हिट बन गई थी.
3 इडियट्स (2009)
आमिर खान स्टारर 3 इडियट्स को पर्दे की सुपर डुपर हिट फिल्मों में गिना जाता है. रिलीजिंग के साथ ही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए थे. रैंचो के रोल में आमिर के किरदार ने सीधा दर्शकों के दिल पर दस्तक दी थी. वहीं करीना कपूर और आमिर खान की लव स्टोरी के साथ इस फिल्म को दोस्ती, कॉलेज लाइफ और गानों का कंप्लीट पैकेज माना जाता है. जिसके बाद आमिर इंडस्ट्री के मिस्टर परफेक्शनिस्ट बन गए थे.
पी.के (2014)
राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनने वाली फिल्म पी.के ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन किया था. फिल्म में एलियन का किरदार निभाने वाले आमिर ने बेहद खूबसरती से अंधविश्वास के खिलाफ आवाज उठाई थी. जिसके चलते आमिर का ‘रॉन्ग नम्बर’ वाला कॉन्सेप्ट दर्शकों को काफी पसंद आया था. इस फिल्म में अनुष्का शर्मा ने आमिर के अपोसिट रोल अदा किया था.