Aamir Khan: जब अपनी पहली फिल्म के लिए मुंबई की सड़कों पर घूमें थे आमिर खान, ऑटो और टैक्सी पर खुद चिपकाए थे पोस्टर

Aamir Khan: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) का नाम फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार्स में शुमार है. 3 इडियट्स, पीके और दंगल जैसी आमिर खान की अनगिनत फिल्में बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ने के लिए जानी जाती हैं. यही कारण है कि, आमिर को बी-टाउन का ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ भी कहा जाता

By Sakshi Pandey · 27/4/2023

Aamir Khan: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) का नाम फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार्स में शुमार है. 3 इडियट्स, पीके और दंगल जैसी आमिर खान की अनगिनत फिल्में बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ने के लिए जानी जाती हैं. यही कारण है कि, आमिर को बी-टाउन का ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ भी कहा जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आमिर की पहली फिल्म कौन सी थी और उस फिल्म को हिट बनाने के लिए आमिर ने कितनी मेहनत की थी.

आमिर खान ने 1988 में मंसूर खान के निर्देशन में बनने वाली फिल्म ‘कयामत से कयामत तक’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इस फिल्म में जूही चावला आमिर खान के अपोसिट काम कर रही थीं. वहीं आमिर की पहली फिल्म पर्दे पर सुपर डुपर हिट साबित हुई थी. फिल्म ने भारत में कुल 50 मिलियन से ज्यादा का केलक्शन किया था. मगर ‘कयामत से कयामत तक’ को कामयाब बनाने के लिए आमिर ने काफी पापड़ बेले थे.

बता दें कि, अपनी पहली फिल्म के प्रमोशन में आमिर ने कोई कमी नहीं छोड़ी थी. बेशक तब आमिर इंडस्ट्री में पॉपुलर नहीं थे. मगर उन्होंने फिल्म की जमकर मार्केटिंग की थी. ऐसे में दर्शकों का ध्यान आकर्षित करने के लिए आमिर फिल्म का पोस्टर लेकर मुंबई की गलियों में घूमे थे. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में आमिर खान फिल्म के पोस्टर को ऑटो पर चिपकाते नजर आ रहे हैं.

दरअसल आमिर ने खुद अपने हाथों से फिल्म के पोस्टर्स को मुंबई के ऑटो और टैक्सी पर चिपकाया था. जिससे लोगों को उनकी फिल्मों के बारे में पता चल सके और उन्हें ज्यादा से ज्यादा ऑडियन्स मिलें. नतीजतन फिल्म के सारे शोज फुल हो गए थे. साथ ही आमिर और जूही की जोड़ी को भी दर्शकों का काफी प्यार मिला था.

View this post on Instagram

A post shared by Bollywoodirect (@bollywoodirect)

हाल ही में अपनी पहली फिल्म का जिक्र करते हुए आमिर ने बताया कि, “मैंने अपने सभी दोस्तों को फिल्म देखने के लिए मना लिया था. मैं जिससे भी मिलता था. उससे फिल्म देखने की गुजारिश जरूर करता था. मैंने मुंबई की ऑटो और टैक्सी के पीछे पोस्टर चिपका दिए थे. यहां तक की फिल्म के निर्देशन मंसूर खान और उनकी बहन भी सड़कों पर जाकर ऑटो और टैक्सी ड्राइवर से फिल्म के पोस्ट लगाने की रिक्वेस्ट करते थे. ऐसे में कुछ लोग मान जाते थे. तो कुछ नकार देते थे. वहीं कुछ लोग फिल्म के हीरो के बारे में पूछते थे. जब मैं उन्हें अपना नाम बताता था तो वो कहते थे ये आमिर खान कौन है?”

ये भी पढ़ें – Bhumika Chawla: भूमिका चावला को माधुरी दीक्षित बनते देखना चाहते थे यश चौपड़ा?

गौरतलब है कि आमिर खान को आखिरी बार फिल्म लाल सिंह चड्ढा में लीड रोल निभाते देखा गया था. इस फिल्म में आमिर के साथ करीना कपूर ने मुख्य किरदरा निभाया था. खबरों की मानें तो बड़े पर्दे पर धमान मचाने के बाद आमिर जल्दी ही ओटीटी पर एंट्री करने वाले हैं.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full