Aamir Khan: पर्दे पर कमबैक करने की तैयारी में हैं आमिर खान, जल्दी बनाएंगे इस सुपरहिट फिल्म का सीक्वेल

Aamir Khan: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) की लेटेस्ट मूवी ‘लाल सिंह चड्ढा’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने में नाकामयाब साबित हुई थी. जिसके बाद आमिर खान ने फिल्मों से एक साल का ब्रेक ले लिया था. हालांकि आमिर खान का ब्रेक जल्दी ही खत्म होने वाला है. बॉलीवुड के मिस्टर परफेक

By Sakshi Pandey · 4/5/2023

Aamir Khan: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) की लेटेस्ट मूवी ‘लाल सिंह चड्ढा’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने में नाकामयाब साबित हुई थी. जिसके बाद आमिर खान ने फिल्मों से एक साल का ब्रेक ले लिया था. हालांकि आमिर खान का ब्रेक जल्दी ही खत्म होने वाला है. बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट ‘गजनी 2’ के साथ पर्दे पर कमबैक कर सकते हैं.

दरअसल आमिर को फिल्मों से ब्रेक लिए महज 6 महीने की हुए हैं. मगर आमिर अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर फिर से सूर्खियां बटोर रहे हैं. हाल ही में आमिर खान को हैदराबाद में स्पॉट किया गया है. जहां आमिर तेलगु प्रोड्यूसर अल्लू अरविंद से मिलने पहुंचे थे. ऐसे में आमिर और अल्लू कू मुलाकात की खबरें सुनने के बाद कई फैंस ‘गजनी 2’ आने के कयास लगा रहे हैं.

हालांकि फिल्मों में कमबैक करने की खबरों पर आमिर ने अभी तक चुप्पी बरकरार रखी है. मगर आमिर अल्लू अरविंद से पिछले तीन महीने में दूसरी बार मिलने गए हैं. ऐसे में बी-टाउन में सुगबुगाहटें तेज हो गई हैं कि दोनों मिलकर किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आमिर खान और अल्लू अरविंद साथ मिलकर कई प्रोजेक्ट्स पर बात कर रहे हैं. वहीं दोनों सुपरहिट फिल्म गजनी का सीक्वेल बनाने पर भी चर्चा कर रहे हैं. हालांकि सबकुछ काफी गोपनीय रखा गया है. आमिल और अल्लू के बीच में डिसकस होने वाले प्रोजेक्ट्स में गजनी 2 का नाम शामिल है. मगर बाकी प्रोजेक्ट्स के बारे में अभी जानकारी नहीं मिल पाई है.

ये भी पढ़ें – Jawan Movie: शाहरुख खान स्टारर फिल्म ‘जवान’ की रिलीजिंग डेट हुई पोस्टपोन, जानें कब रिलीज होगी किंग खान की फिल्म

गौरतलब है कि, 2008 में रिलीज हुई फिल्म गजनी बड़े पर्दे की ब्लॉक बस्टर फिल्मों में से एक है. इस फिल्म में आमिर खान ने संजय सिंघानिया का रोल अदा किया था. ऐसे में गजनी 2 के साथ पर्दे पर आमिर का कमबैक फैंस के लिए किसी बड़े सप्राइज के कम नहीं होगा.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full