Rekha: रेखा को घोड़ा दौड़ाते देखकर क्यों धड़का राकेश रोशन का दिल ? राकेश ने बताई फिल्म खून भरी मांग की दिलचस्प कहानी

Rekha: राकेश रोशन की सुपहिट फिल्म खून भरी मांग (Rekha) को रिलीज हुए 35 साल पूरे हो चुके हैं. वहीं फिल्म की सालगिरह में राकेश रोशन ने फिल्म से जुड़ा एक मजेदार किस्सा शेयर किया है. जिससे सुनने के बाद आपके भी होश उड़ने वाले हैं. दरअसल फिल्म के एक सीन में रेखा घोड़े पर [...]

By Sakshi Pandey · 12/8/2023

Rekha: राकेश रोशन की सुपहिट फिल्म खून भरी मांग (Rekha) को रिलीज हुए 35 साल पूरे हो चुके हैं. वहीं फिल्म की सालगिरह में राकेश रोशन ने फिल्म से जुड़ा एक मजेदार किस्सा शेयर किया है. जिससे सुनने के बाद आपके भी होश उड़ने वाले हैं.

दरअसल फिल्म के एक सीन में रेखा घोड़े पर बैठकर हॉर्स राइडिंग करते नजर आती हैं. मगर राकेश रोशन के अनुसार रेखा को हॉर्स राइडिंग आती ही नहीं थी और ये बात रेखा ने उन्हें शूटिंग से ठीक पहले बताई थी. ऐसे में जब रेखा घोड़े पर बैठी तो राकेश रोशन का दिल जोरों से धड़कने लगा था.

राकेश रोशन ने अपने एक इटरव्यू में बताया कि, फिल्म की शूटिंग शुरु होने से पहले हमने चार घोड़े मगवाए थे. जिनमें से एक घोड़ा रेखा को चुनना था. रेखा ने घोड़ा सेलेक्ट करने के बाद मुझे बताया कि, उन्होंने इससे पहले कभी हॉर्स राइडिंग नहीं की है और ये पहली बार है जब वो घोड़े पर बैठ रही हैं.

राकेश रोशन ने कहा कि, रेखा की बात सुनने के बाद मेरे होश उड़ गए थे. मगर रेखा ने कहा कि आप चिंता मत करिए मैं कर लूंगी. लेकिन फिर भी शूट पूरा होने तक मुझे डर लगा रहा था. मै सोच रहा था कि कहीं वो गिर ना जाए. जब वो घोड़ा दोड़ा रही थी. तो मेरा दिल जोर-जोर से धड़क रहा था. मगर उन्होंने ऐसी हॉर्स राइडिंग की जैसे वो उसमें एक्सपर्ट हों.

वहीं फिल्म मगरमच्छ वाले सीन पर बात करते हुए राकेश रोशन ने बताया कि, फिल्म में रेखा का पति उन्हें मारने के लिए तालाब में फेंक देता है. जिसमें ढेर सारे मगरमच्छ रहते हैं. उस समय ये कन्सेप्ट बिल्कुल नया था. मगर इसे करने में सभी के पसीने छूट गए थे. ये पूरी फिल्म का सबसे मुश्किल शॉट साबित हुआ था.

वहीं जब राकेश रोशन से फिल्म के रीमेक पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, क्लासीकल चीजें फिर से नहीं दोहराई जाती हैं. मगर रेखा स्टारर इस फिल्म को लोग आज भी देखना पसंद करते हैं.

ये भी पढ़ें – ‘अक्षय कुमार को थप्पड़ मारो और जीतो 20 लाख रुपए!’ OMG 2 में अक्षय के किरदार से नाराज लोगों ने रखा इनाम

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full